Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर रवि काना के सपोर्ट में टीवी पत्रकार को विदेशी नंबरों से धमकाने वाला पत्रकार गिरफ्तार!

नोएडा। गैंगस्टर रवि काना से कथित संबंधों के आरोप में एक मीडियाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने एक टीवी पत्रकार को यूके और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल और संदेश भेजकर रवि काना के खिलाफ खबरें प्रसारित न करने की चेतावनी दी। गिरफ्तार आरोपी अंकित भी एक निजी न्यूज चैनल से जुड़ा बताया जा रहा है।

मामले में सेक्टर-20 थाना पुलिस ने एक केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ संयुक्त कार्रवाई की है।

सेक्टर-93 से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार रात सेक्टर-93 गेझा इलाके से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में उसके रवि काना और उसके गिरोह से जुड़े लोगों के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं। आरोपी से देर रात तक पूछताछ की गई और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।

विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी

पीड़ित पत्रकार की शिकायत के मुताबिक, 12 फरवरी की शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर यूके के नंबर (+44) से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रवि काना का करीबी बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ कोई खबर प्रसारित न की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि पांच दिन के भीतर परिणाम भुगतने होंगे।

इसके बाद 15 फरवरी को थाईलैंड के नंबर (+44) से दोबारा कॉल और मैसेज आया, जिसमें लिखा था, “दो दिन और बचे हैं, बच लो।” धमकियों के बाद पीड़ित ने अपने संस्थान को सूचित किया और सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

कार से बरामद हुआ मोबाइल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस मोबाइल फोन से धमकी दी गई थी, वह आरोपी की कार की सीट के नीचे से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि इंटरनेट कॉलिंग ऐप के माध्यम से विदेशी नंबरों का उपयोग किया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का रवि काना से संबंध कब से है और उसकी भूमिका क्या थी।

आपसी वर्चस्व की भी जांच

जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि दोनों पत्रकारों के बीच पेशेवर वर्चस्व को लेकर विवाद की स्थिति थी। हालांकि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

कोर्ट में पेश नहीं हुआ रवि काना

लाल घेरे में कुख्यात स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना

इसी बीच, एक अन्य मामले में बिल्डर से रंगदारी और जान से मारने की धमकी के आरोप में रवि काना को अग्रिम जमानत मिली हुई है। कोर्ट के निर्देशानुसार उसे सेक्टर-63 थाने में बयान दर्ज कराना था, लेकिन 15 दिन से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी वह निर्धारित तिथि पर पेश नहीं हुआ।

पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन