Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज18 इंडिया से कुख्यात गोदी मीडिया एंकर रुबिका लियाकत की विदाई!

हिंदी टीवी पत्रकारिता की कुख्यात गोदी मीडिया एंकर रुबिका लियाकत की News18 India से विदाई हो गई है। उनके चैनल से जाने की खबर लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने ख़ुद कोई घोषणा नहीं की है। साथ ही अगली पारी को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है जल्द ही मोदी सरकार की जय जय करते हुए वे किसी अन्य गोदी मीडिया चैनल में नज़र आयेंगी।

मीडिया सर्किल में चर्चा है कि वह Times Now Navbharat में नई जिम्मेदारी संभाल सकती हैं, जहां उन्हें वरिष्ठ एंकर सुशांत सिन्हा की जगह लाए जाने की अटकलें हैं। वहीं कुछ चर्चाएं उन्हें Republic Bharat से जोड़कर भी देख रही हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जनवरी 2024 में न्यूज18 इंडिया से जुड़ने के बाद रुबिका लियाकत ने शाम 5 बजे के डिबेट शो ‘गूंज’ की कमान संभाली थी। वे इस शो में मोदी सरकार की जय जय किया करती थीं। विपक्ष पर सवाल उठाया करती थीं।

राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखने वाली रुबिका लियाकत का मीडिया करियर करीब दो दशक लंबा है। उन्होंने 2007 में Live India से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद वह News24 और Zee News से जुड़ीं। बाद में ABP News पहुंचीं। साल 2022 में उन्होंने Bharat24 के साथ नई पारी शुरू की, जहां उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट और एंकर दोनों भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद वह न्यूज18 इंडिया से जुड़ी थीं।


ये जो गोदी मीडिया एंकर हैं, रुबिका लियाकत और सुशांत सिन्हा, ये किसी चैनल में जायें, क्या फरक पड़ता है। इन्हें सरकार से नहीं बल्कि विपक्ष से सवाल पूछना होता है। ये लोग मोदी सरकार की तारीफ़ करने को अपना राष्ट्रीय पत्रकारिता धर्म समझते हैं। ये खुलकर सरकार के प्रति अपनी चापलूसी का प्रदर्शन करते हैं। ये पत्रकार नहीं बल्कि पत्रकारिता के हत्यारे हैं!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन