Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

दो महीने बाद यूट्यूब पर लौटे दिबांग, बताया- एम्स में बीमारी से जूझ रही बहन का निधन हो गया

वरिष्ठ पत्रकार दिबांग एक महीने बाद यूट्यूब पर लौटे। बताया- एम्स में कैंसर का इलाज करा रहीं बहन का निधन हो गया, दर्शकों ने जताया दुख और किया वापसी का स्वागत।

वरिष्ठ पत्रकार दिबांग, यूट्यूब वीडियो ‘जल्द फिर होगी शुरुआत’

वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिबांग करीब दो महीने के अंतराल के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर लौट आए हैं। लौटकर जारी किए गए पहले वीडियो ‘जल्द फिर होगी शुरुआत’ में उन्होंने अपने दर्शकों को बताया कि वे इतने दिनों तक क्यों गायब रहे। दिबांग की बहन बीमारी से जूझ रही थीं, जिनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। वे डीयू में प्रोफेसर थीं और दिबांग से छोटी थीं।

करीब चार मिनट के इस वीडियो में दिबांग ने बहन की बीमारी और अस्पताल में बीते दिनों के बारे में विस्तार से बात की है। उन्होंने भावुक होकर बताया कि किस तरह वे अपनी आंखों के सामने मौत को झपट्टा मारते हुए देख रहे थे। इसी वजह से वे पिछले एक महीने से कोई नया वीडियो नहीं बना पाए।

वीडियो सामने आने के बाद दिबांग के दर्शक और प्रशंसक कमेंट्स में उनकी बहन के निधन पर गहरा दुख जता रहे हैं। लोग श्रद्धांजलि देते हुए उनके धैर्य की कामना कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं और उनकी वापसी का स्वागत कर रहे हैं। कई दर्शकों ने उनके शब्दों की भी तारीफ की है। तीन दिन में इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोग देख चुके हैं।

दिबांग देश के जाने-माने टीवी पत्रकारों में गिने जाते हैं और लंबे समय तक टीवी न्यूज की दुनिया में सक्रिय रहे हैं। इन दिनों वे अपने यूट्यूब चैनल के जरिए समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। वीडियो के शीर्षक से साफ है कि वे जल्द ही अपने चैनल पर नियमित रूप से फिर सक्रिय होंगे।

भड़ास4मीडिया परिवार की ओर से दिबांग की दिवंगत बहन को विनम्र श्रद्धांजलि।

देखें दिबांग का वीडियो:

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन