Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

वो ब्रेकिंग न्यूज और अतुल माहेश्वरी जी

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह याद कर रहे हैं 1998 की वह ब्रेकिंग न्यूज, जब अमर उजाला ने सबसे पहले छापा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की बागडोर थामने को राजी हैं।

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह

अरविंद कुमार सिंह

सोनिया गांधी जब कांग्रेस अध्यक्ष बनीं, उसके पहले उनके राजनीति में आने या न आने पर तमाम दिग्गजों ने खबरें लिखी थीं। लेकिन उन पर हमारी ये खबर ब्रेकिंग न्यूज थी।

देर रात खबर मिली तो श्री अतुल माहेश्वरी जी को जानकारी दी कि ये पक्की खबर है। उन्होंने कहा, लिखो, छापेंगे। बहुत देर हो गई, फिर भी ये खबर छपी।

और अगले दिन अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सीताराम केसरी ने त्यागपत्र दिया। कई दिनों तक मेरी लीड छपी। खबर की पुष्टि के बाद प्रधान संपादक श्री अशोक अग्रवाल जी ने बधाई दी, जिनको पहले किसी ने बता दिया था कि खबर गलत है।

खबरों के पीछे भी बहुत सी खबरें हैं। अमर उजाला की खबर साझा कर रहा हूं। इस खबर के आगे की खबर किसी और दिन।

अमर उजाला, 9 मार्च 1998: सोनिया कांग्रेस की बागडोर थामने को राजी
अमर उजाला मेरठ संस्करण 9 मार्च 1998 में छपी अरविंद कुमार सिंह की खबर

जिस दिन ये खबर छपी, उसी दिन वे कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। तब कई बड़े नेताओं ने खबर का स्रोत पूछा था, लेकिन वो अब तक किसी को पता नहीं चला।


Hindi newspaper clipping dated Feb 15–21, 1987 with a bold headline about Sonia Gandhi; three-column article with yellow-highlighted bylines.

सोनिया गांधी पर 1987 की मेरी एक रिपोर्ट। मदद करके सामाजिक मुद्दों पर वे तब भी श्रेय लेने से दूर भागती थीं, जब राजनीति में नहीं थी। पर आज का दौर अलग है। अब एक केला देंते हुए एक दर्जन लोग फोटो खिंचवाते हैं। और लेने वाला भी मुस्कराता रहता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन