Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘आज की ख़बर’ में बतौर एडिटर स्पेशल अफेयर्स प्रशांत शर्मा की नियुक्ति

Smiling man in a dark brown mandarin-collar suit posing outdoors with plants in the background.

लखनऊ : ‘आज की खबर’ न्यूज़ चैनल के साथ प्रशांत शर्मा नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। प्रशांत शर्मा ग्राउंड लेवल पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। विदेशी दूतावासों से उनके अच्छे सम्बन्ध हैं। प्रशांत शर्मा एडिटर स्पेशल अफेयर्स पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रशांत शर्मा कई देशों के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और राजदूतों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आए भूटान के प्रधानमंत्री, G20 सम्मेलन में सदस्यता मिलने के बाद पूरे विश्व की चर्चा के केंद्र रहे अफ्रीका यूनियन के चेयरपर्सन कोमोरोस के राष्ट्रपति, सेव सॉइल अभियान के लिए मोटरसाइकिल पर विश्व की यात्रा पर निकले सदगुरु, फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और सिंगर मीका सिंह के प्रशांत शर्मा द्वारा लिए गए एक्स्क्लूसिव इंटरव्यू चर्चित रहे हैं।

प्रशांत शर्मा कई मीडिया संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिनमें जी न्यूज, एएनआई, XYZ न्यूज एजेंसी, फर्स्ट इंडिया, हिंदी खबर, सुदर्शन टीवी और दैनिक राष्ट्रदूत जैसे मीडिया हाउस शामिल हैं…

प्रशांत शर्मा को तिमोर लेस्ते के उप प्रधानमंत्री, राजस्थान सरकार, हरियाणा के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न दूतावासों और संस्थाओं से 100 से ज्यादा अवॉर्ड मिल चुके हैं। आज की ख़बर चैनल के साथ जुड़ने पर चैनल के चेयरमैन डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने प्रशांत शर्मा को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन