Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नीतिका झा, साक्षी शुक्ला और भाग्यश्री मिश्रा की इन मीडिया संस्थानों से नई पारी

मीडिया इंडस्ट्री में तीन युवा पत्रकारों ने नई जिम्मेदारियां संभाली हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने नए संस्थानों से जुड़ने की जानकारी साझा की।


नीतिका झा ने The Times of India में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के रूप में नई पारी शुरू की है। एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से नीतिका ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले वह The Indian Express के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रिपोर्टिंग करती रही हैं।


वहीं साक्षी शुक्ला ने Jagran New Media की सोशल मीडिया टीम में कंसल्टेंट के तौर पर ज्वाइन किया है। साक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इंटर्न से लेकर इस नई भूमिका तक का उनका सफर सीखने, अनुभव और प्रोफेशनल ग्रोथ से भरा रहा है। उन्होंने संस्थान की ओर से मिले भरोसे और अवसरों के लिए आभार भी जताया।


इसी कड़ी में भाग्यश्री मिश्रा ने India Today Group में न्यूज प्रोड्यूसर के रूप में नई शुरुआत की है। वह ग्रुप की “MO of Everything” टीम के साथ जुड़ी हैं। भाग्यश्री ने कहा कि देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में से एक के साथ काम शुरू करना उनके लिए उत्साहजनक है और वह यहां पत्रकारिता, स्टोरीटेलिंग और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नई सीख हासिल करना चाहती हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन