Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पाही मेहरा, निरुपमा, राघव और प्रियंका चौधरी के बारे में सूचनाएं!

HT Media समूह और TechCircle से करीब साढ़े तीन साल तक जुड़ी रहीं पाही मेहरा ने अपने सफर को याद करते हुए संस्थान को अलविदा कहा। उन्होंने लिखा कि इस दौरान मिले अवसर, अनुभव, दोस्ती और सीख ने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तरों पर मजबूत बनाया। पाही ने अपने सहयोगियों, मेंटर्स और पार्टनर्स का आभार भी जताया।


वहीं Kannadaprabha और Suvarna News डिजिटल की वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा ने भी लंबे सफर के बाद विदाई की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 23 साल के करियर में सबसे महत्वपूर्ण समय उन्होंने इन संस्थानों में बिताया। निरुपमा ने सब एडिटर से लेकर पिछले चार वर्षों तक एक्टिंग एडिटर (डिजिटल) की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपने अनुभव को “गोल्डन और अविस्मरणीय” बताते हुए कहा कि इस दौर ने उन्हें पेशेवर ही नहीं, व्यक्तिगत रूप से भी काफी कुछ सिखाया।


इधर पत्रकार राघव ने अपने करियर के नए पड़ाव की जानकारी देते हुए News Nation से जुड़ने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर “नया ठिकाना… न्यूज नेशन” लिखकर अपने नए सफर की शुरुआत का संकेत दिया।


उधर पत्रकार प्रियंका चौधरी ने भी नई शुरुआत का ऐलान किया है। Republic TV में दो साल तक काम करने और छोटे ब्रेक के बाद अब उन्होंने NDTV के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने “New Beginnings” लिखते हुए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन