Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वेदांत लखेरा, सत्यम तिवारी और अभिजीत चौधरी के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में तीन युवा पत्रकारों और मीडिया प्रोफेशनल्स ने नई जिम्मेदारियों के साथ अपने करियर की नई शुरुआत की है। अलग-अलग संस्थानों में मिली नई भूमिकाओं को लेकर तीनों ने उत्साह जताया है।


वेदांत लखेरा ने प्रतिष्ठित मैगजीन Frontline Magazine में बतौर सीनियर रिपोर्टर नई पारी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि वे अब मुख्यधारा के साथ-साथ हाशिये के समाज से जुड़ी और ज्यादा प्रभावशाली कहानियां सामने लाने की कोशिश करेंगे।


वहीं सत्यम तिवारी ने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म News Pinch में वीडियो एडिटर के रूप में जॉइन किया है। उन्होंने इसे अपने करियर का बड़ा कदम बताते हुए कहा कि अब वे विजुअल स्टोरीटेलिंग और आकर्षक न्यूज कंटेंट तैयार करने पर काम करेंगे। सत्यम ने नई जिम्मेदारियों को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर बताया।


इधर अभिजीत चौधरी ने NDTV ग्रुप के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने भड़ास को बताया कि 20 मई 2026 से वे “Connecting TV” में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। अभिजीत ने कहा कि नई टीम और नई जिम्मेदारियों को लेकर वे उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और निरंतर सीखने की प्रक्रिया को दिया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन