Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ पर FIR, पत्रकारों ने सिर पर उठाया बुलंदशहर!

Bulandshahr के पत्रकारों का समूह विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा है; सामने एक व्यक्ति हाथ ठीक रखे खड़ा है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्रकारों ने अपने साथी और एक डिजिटल चैनल से जुड़े पत्रकार तथा ‘दैनिक भास्कर’ के ब्यूरो चीफ प्रद्युमन कौशिक के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में एकजुट होकर आवाज बुलंद की। पत्रकारों ने मामले को दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

इस संबंध में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कहा कि प्रद्युमन कौशिक के खिलाफ दर्ज मुकदमा कथित तौर पर फर्जी और मनगढ़ंत है, जिसका उद्देश्य पत्रकारिता की आवाज को दबाना है।

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि यदि इस तरह निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों पर दबाव बनाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जाएंगे तो यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा।

मामले पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, एसएसपी दिनेश कुमार ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश देते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युमन कौशिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि यह कार्रवाई तथ्यों के बजाय दबाव की राजनीति के तहत की गई है।

पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाकर डराने की कोशिश की गई तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अपने साथी के साथ न्याय होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन