Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

ये ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ क्या अपने आप को खत्म करने पर तुल गया है- सुरेंद्र राजपूत

न्यूज चैनलों की टीआरपी की दौड़ में पत्रकारिता की बुनियादी कसौटियां ही पीछे छूट जाएं तो सवाल उठना लाजिमी है। जिस एंकर की जिम्मेदारी तथ्यों को सही ढंग से पेश करने, नेताओं के बयानों का संदर्भ समझने और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की है, अगर वही बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद दो प्रमुख राजनीतिक चेहरों के बीच अंतर नहीं कर पाए, तो मामला महज जुबान फिसलने का नहीं रह जाता। सवाल एंकर की तैयारी, राजनीतिक समझ और न्यूज चैनल की संपादकीय जवाबदेही तक पहुंचता है। टाइम्स नाउ नवभारत के एंकर विद्यानाथ झा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कुछ ऐसे ही गंभीर सवाल उठाए हैं। राजपूत ने करीब दो मिनट नौ सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि एंकर शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव के बीच अंतर नहीं कर पाए और बार-बार याद दिलाए जाने के बाद भी अपनी गलती सुधारने को तैयार नहीं दिखे। राजपूत ने इस व्यवहार को कांग्रेस के प्रति कथित घृणा और राजनीतिक पूर्वाग्रह से जोड़ते हुए चैनल की पत्रकारिता पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से लेकर उसके प्रबंधन तक को कटघरे में खड़ा किया और चैनल के मैनेजिंग एडिटर अमीश देवगन को भी सीधे संबोधित किया। राजपूत का आरोप है कि इस तरह की एंकरिंग चैनल की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे एंकरों को जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है, जिनकी गलतियों से चैनल की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद में एक अहम सवाल यह भी है कि क्या राजनीतिक असहमति के बीच तथ्यात्मक गलती को सुधारना किसी एंकर की प्राथमिक जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए? आखिर दर्शक किसी चैनल को राजनीतिक खेमेबंदी देखने के लिए नहीं, बल्कि खबरों और तथ्यों को समझने के लिए भी देखते हैं।

सुरेंद्र राजपूत ने अपने पोस्ट में चैनल की कार्यशैली पर जिस तीखे अंदाज में हमला किया है, उससे एक बार फिर टीवी पत्रकारिता में राजनीतिक पक्षधरता, एंकरों की जवाबदेही और तथ्यात्मक शुद्धता को लेकर बहस छिड़ गई है।


सुरेंद्र राजपूत अपने ट्वीट में लिखते हैं-

ये TimesNow नवभारत TN Navbharat Channel क्या अपने आप को खत्म करने पर तुल गया है?

इसके एंकर हैं कोई विद्यानाथ झा जी हैं जो अपनी खीझ और कांग्रेस के प्रति घृणा में इतने मानसिक दिवालिया हो गये हैं कि इन्हें शिवपाल यादव जी और रामगोपाल यादव जी में अंतर ही नहीं पता है बार बार याद दिलवाने के बाद भी अपनी संघी मानसिकता की बेशर्मी पर लगे हैं!

ऐसे जाहिल लोगों को पता नहीं क्यों Times Now वाले एंकर बनाये हुए है तो अच्छे खासे टाइम्स नाउ नवभारत चैनल का बेड़ागर्क करने पर तुले हैं!

अमीश AMISH DEVGAN जी आप तो अभी अभी मैनेजिंग एडिटर बने हो इस चैनल के ये एंकर आपके पद और चैनल की प्रतिष्ठा को खत्म कर रहा है।

आप सब स्वयं सुनिये इस गोदी एंकर की जहालत!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन