Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर से अकांक्षा तिवारी ने तीन साल की पारी समाप्त की!

Smiling woman in a purple saree standing beside the Dainik Bhaskar sign on a wooden wall in an office.

नोएडा। पत्रकार अकांक्षा तिवारी ने दैनिक भास्कर से अपना तीन साल का सफर पूरा करने के बाद संस्थान को अलविदा कह दिया है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि दैनिक भास्कर में बिताया गया समय उनके जीवन का ऐसा अध्याय है, जो हमेशा याद रहेगा।

अकांक्षा ने लिखा कि दैनिक भास्कर में उन्हें पत्रकारिता की बुनियादी बातें सीखने से लेकर हर असाइनमेंट, डेडलाइन और चुनौती के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिला। इस दौरान उनका न केवल पेशेवर बल्कि व्यक्तिगत विकास भी हुआ।

उन्होंने अपने सभी सहयोगियों, वरिष्ठों और मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। अकांक्षा ने कहा कि कुछ कार्यस्थल सिर्फ दफ्तर नहीं होते, बल्कि वे सीख, दोस्ती और यादों का ऐसा संग्रह बन जाते हैं, जो जीवनभर साथ रहता है।

हालांकि, उन्होंने अभी यह जानकारी साझा नहीं की है कि वह अब किस संस्थान के साथ अपनी नई पारी शुरू करेंगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन