Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनतंत्र टीवी से एडिटर-इन-चीफ जितेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

नोएडा। ‘जनतंत्र टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ जितेंद्र शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नवंबर 2025 में चैनल की कमान संभाली थी। फिलहाल उनके अगले संस्थान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रबंधन जिस तरह के वादों के बाद संस्थान में उन्हें लाया था, उनपर प्रबंधन खरा नहीं उतरा। अलबत्ता उन्होंने चैनल से दूरी बना ली।

मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले जितेंद्र शर्मा को मीडिया जगत में दो दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘जी मीडिया’ से की थी और करीब 20 वर्षों तक इस समूह में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

वर्ष 2024 में उन्होंने ‘जी मीडिया’ छोड़कर ‘आईटीवी नेटवर्क’ का रुख किया था। उस समय वह ‘जी न्यूज’ में एडिटर, दिल्ली ब्यूरो एवं क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन के पद पर कार्यरत थे। आईटीवी नेटवर्क में उन्होंने सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

इसके बाद नवंबर 2025 में वह ‘जनतंत्र टीवी’ से एडिटर-इन-चीफ के तौर पर जुड़े थे। अब करीब आठ महीने बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अगले पेशेवर कदम का अभी इंतजार है।


नोएडा : एक दूसरी खबर वरिष्ठ पत्रकार एसएन द्विवेदी को लेकर भी है। बताया जा रहा है कि नोएडा से संचालित न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) में एक बड़ा प्रशासनिक और संपादकीय बदलाव हुआ है।

जिसके तहत चैनल प्रबंधन ने अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार एसएन द्विवेदी (SN Dwivedi) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डायरेक्टर (न्यूज) नियुक्त किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन