Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक मीडिया से शताब्दी शर्मा, डीडी न्यूज़ से निकिता शुक्ला के बारे में सूचनाएं

पत्रकार शताब्दी शर्मा ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क से अपने कार्यकाल को समाप्त कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

शताब्दी शर्मा ने अपने संदेश में लिखा कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि सीख और अनुभवों से भरा एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा। उन्होंने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस सफर से प्रतिबद्धता, प्रामाणिकता और पूरी निष्ठा के साथ काम करने जैसे मूल्यों को अपने साथ लेकर जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यही मूल्य उनके पेशेवर जीवन का हिस्सा रहे हैं और आगे भी उनके हर नए सफर में उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। हालांकि, उन्होंने फिलहाल अपने अगले संस्थान का खुलासा नहीं किया है।


पत्रकार निकिता शुक्ला ने दूरदर्शन के समाचार चैनल DD News में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में नई पारी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।

निकिता शुक्ला ने लिखा कि हर नई शुरुआत अपने साथ मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों की नई कहानी लेकर आती है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान उन्हें अमूल्य अनुभव और सीख मिली, जिसने उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर समृद्ध बनाया।

उन्होंने कहा कि हर न्यूज़रूम ने उन्हें गति, जिम्मेदारी और शब्दों की ताकत का महत्व सिखाया। अब वह डीडी न्यूज में नई भूमिका के साथ अपने करियर की नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन