Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

MP-CG के रीजनल चैनल विस्तार न्यूज़ में बड़ा फेरबदल; श्वेता राय समेत चार पत्रकारों को नई जिम्मेदारी!

मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़। डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म विस्तार न्यूज़ (Vistaar News) ने अपने संपादकीय विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ पत्रकारों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कंपनी ने आंतरिक सूचना जारी कर इन नियुक्तियों की घोषणा की।

जारी आदेश के अनुसार, श्वेता राय को एग्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। वहीं, आंचल शुक्ला को पॉलिटिकल एडिटर (मध्य प्रदेश) और मृगेन्द्र पांडेय को पॉलिटिकल एडिटर (छत्तीसगढ़) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दीपेश बरगले को पदोन्नत कर असिस्टेंट एडिटर नियुक्त किया गया है।

नई रिपोर्टिंग व्यवस्था के तहत एग्जीक्यूटिव एडिटर श्वेता राय, पॉलिटिकल एडिटर (मध्य प्रदेश) आंचल शुक्ला और पॉलिटिकल एडिटर (छत्तीसगढ़) मृगेन्द्र पांडेय सीधे एडिटर-इन-चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, असिस्टेंट एडिटर दीपेश बरगले अब एग्जीक्यूटिव एडिटर श्वेता राय को रिपोर्ट करेंगे।

कंपनी ने कहा है कि ये पदोन्नतियां संबंधित पत्रकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और संपादकीय क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए दी गई हैं। विस्तार न्यूज़ ने विश्वास जताया है कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों में भी उच्च संपादकीय मानकों को बनाए रखते हुए संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन