Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

रूबिका लियाकत “शिक्षा” तक शुद्ध नहीं लिख पाई, देखें वीडियो

टीवी एंकर रूबिका लियाकत का एक 25 सेकंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में उनके बयान से ज्यादा चर्चा एक वर्तनी की गलती को लेकर हो रही है।

वीडियो में रूबिका लियाकत कहती हैं, “ये न्यूज की पाठशाला है, यहां गलतियां तुरंत पकड़ ली जाती हैं।” लेकिन इसी दौरान स्क्रीन पर “शिक्षा” की जगह “शिश्रा” लिखा दिखाई देता है।

इस गलती के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर रूबिका लियाकत की आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स का कहना है कि जब कोई पत्रकार दूसरों की गलतियों पर टिप्पणी करता है, तो उसे अपनी भाषा और प्रस्तुति को लेकर भी अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

फिलहाल, रूबिका लियाकत या संबंधित मीडिया संस्थान की ओर से इस वायरल वीडियो या वर्तनी की गलती पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


बिट्टू शर्मा-

बेचारे मोदीजी अपनी डिग्री दिखाते रह गए, और देश ने एक और अंगूठाछाप पत्रकार देख ली.

रुबिका लियाक़त ने अपने प्रोग्राम में प्रियंका गाँधी को नीचा दिखाने और मालिक के प्रति वफादारी दिखाने के लिए प्रोग्राम किया.

लेकिन मोये मोये करवा बैठी. प्रियंका गाँधी ने बात की शिक्षा बजट पर, और रुबिका लियाक़त ने स्क्रीन पर शिक्षा को क्या लिखा, खुद देख लीजिये.

पत्रकारिता का पतन ऐसे ही नहीं हुआ देश में

कुछ पढ़ लिख लिया करो Rubika Liyaquat


नरगिस बानो-

रुबिका लियाक़त को वैसे तो हम पत्रकार नहीं मानते लेकिन अब जो इनके साथ हुआ वो किसी बड़ी कॉमेडी से कम नहीं।

मैडम प्रियंका गांधी को शिक्षा पर फोकट का ज्ञान देने के लिये नोट बाबू के पास गयी, रुबिका लियाक़त ने पहले तो शी से शिक्षा की शुरूआत की, लेकिन जब पता लगा शिक्षा में श के छोटी इ की मात्रा आती है तो रुबिका ने इसे डिलीट करके दोबारा शिश्रा लिख दिया।

मतलब शिक्षा लिखना खुद को नहीं आता और ज्ञान देने चली जमाने को, रुबिका जी को अब हिंदी की क्लास लेना जरुरी हो गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन