Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लीक होने के बाद जैन बंधुओं की PNC का एक और गुनाह पढ़िए!

Car stranded in a collapsed hillside under a highway barrier, buried up to the wheels by mud and soil with bystanders nearby (informative image).

आगरा की फर्म पीएनसी इंफ्राटेक के घपले गुनाहों की रोज परतें खुल रही हैं। पहले उन्नाव के आसपास एक्सप्रेस-वे घंस गया। अब दूसरी तस्वीर आगरा एक्सप्रेसवे से सामने आई है। जिसमें एक पूरा परिवार अपनी नई एसयूवी समेत काल के गाल में समा गया। लेकिन हुआ क्या, कार्रवाई की बजाय कंपनी को परस्कृत किया गया। बताते चलें कि पीएनसी कंपनी भाजपा से राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन संचालित करते हैं। दोनों जैन बंधु यूपी के सबसे बड़े रईसों में गिने जाते हैं। पढ़िए दैनिक भास्कर के राजेश साहू की पड़ताल…


राजेश साहू-

ये तस्वीर 2018 की है। हादसा आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ था। असल में जिस पीएनसी कंपनी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाया था, उसे आगरा एक्सप्रेसवे में आगरा से फिरोजाबाद के बीच 56 किलोमीटर का हिस्सा बनाने की जिम्मेदारी मिली थी।

1 अगस्त 2018 को कन्नौज का एक परिवार मुंबई से नई एसयूवी कार खरीदकर वापस लौट रहा था। डौकी क्षेत्र में वाजिदपुर के पास सर्विस लेन पर 50 फिट का गड्ढा हो गया था, कार उसी में समा गई थी। बहुत हंगामा हुआ। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बाद में इसी पीएनसी कंपनी को सरकार ने 58 करोड़ रुपए का बोनस दिया था। तर्क था कि इन्होंने काम को तय समय से पहले कर लिया है।

संबंधित खबर…

एक दो नहीं पूरे 84 जगह धंसा ₹4,700 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, मालामाल होता रहा जैन परिवार!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन