Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

न्यूज़24 के मानक गुप्ता को सीजेपी प्रवक्ता से इस जवाब की उम्मीद न होगी, देखें वीडियो

Split-screen: left features a TV host in a studio smiling, right shows an outdoor interviewee speaking into a microphone.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो (एक सेकंड का) वायरल है। इस वीडियो में कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रंका से मानक गुप्ता उनकी फंडिंग कहां से हो रही है, यह सवाल पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं। स्क्रीन पर वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष, सतीश के सिंह, अनंत विजय और विनोद अग्निहोत्री भी दिखाई दे रहे हैं। मानक के सवाल पर आशुतोष ऐसा जवाब देते हैं, जिससे मानक की बोलती बंद हो जाती है। नीचे देखें…


एक डिबेट में मानक गुप्ता CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका से पूछते हैं कि– CJP को फंडिंग कहां से हो रही है?
आशुतोष रांका ने जो जवाब दिया पत्रकार महोदय की बोलती बंद कर दी।
आशुतोष ने कहा उनकी फंडिंग PM Care फंड से हुई है, और इन्होंने मांग की है इसकी जांच होनी चाहिए।
क्या PM Care फंड की की जांच नहीं होनी चाहिए?
-संतोष भारतवंशी


नरगिस बानो-

कॉकरोच प्रजाति कितनी खतरनाक होती है देखिये..

न्यूज 24 के मानक गुप्ता को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने इतना बुरी तरीके से रोस्ट किया कि दोबारा ऐसा सवाल कभी नहीं पूछेंगे।

मानक गुप्ता : आपको प्रदर्शन करने के लिये कहां कहां से फंडिंग आयी है, आपको फंडिंग कौन कर रहा था।

आशुतोष रांका : क्या बेतुका सा सवाल पूछ रहे हो..

मानक गुप्ता : आप पर आरोप लगे है इसलिए आप बताए की फंडिंग कहां से होती है आपकी?

आशुतोष रांका : हमें प्रदर्शन करने की फंडिंग PM केयर से हुई है, हमें PM केयर फंड से पैसा आता था, आपको तुरंत इसकी जांच करवानी चाहिए, एक्शन लेना चाहिए।

बेचारे पत्रकार महोदय के होश उड़ गए, ये तो बिना साबुन, डिटर्जेंट के धुलाई हो, ऐसा लगता है सर ने गलत सवाल पूछ लिया, लेकिन पढ़े लिखें लोगों से बेकार का सवाल पूछोगे तो जवाब ऐसा ही मिलेगा, मज़ा आ गया आशुतोष भाई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन