Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

यूट्यूब पर 32वें सप्ताह हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनलों की पोजीशन देखिए!

हिंदी न्यूज चैनलों की YouTube पर साप्ताहिक व्यूअरशिप रैंकिंग में ABP News ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। DataBeings के Week 32 के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 7 अगस्त के बीच अपलोड किए गए वीडियो के व्यूज के आधार पर ABP News 30.5 करोड़ व्यूज के साथ पहले स्थान पर रहा। चैनल की कुल व्यू शेयर 26% रही।

रैंकिंग में News18 India 15.9 करोड़ व्यूज और 14% शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं NDTV India 14 करोड़ व्यूज के साथ तीसरे पायदान पर रहा और उसका व्यू शेयर 12% रहा।

Zee News 13.37 करोड़ व्यूज और 12% शेयर के साथ चौथे स्थान पर रहा, जबकि News24 11.91 करोड़ व्यूज और 10% शेयर के साथ पांचवें नंबर पर रहा।

Table of Hindi News YouTube weekly stats (Week 32) listing top 12 channels by views and share; shows ABP News at 305.0M views (26%), down to Bharat 24 at 6.5M (1%); total 1,160.9M views.

अंग्रेजी न्यूज़ चैनलों का हाल

अंग्रेजी न्यूज चैनलों की YouTube साप्ताहिक व्यूअरशिप रैंकिंग में CNN-News18 ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। DataBeings के Week 32 के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 7 अगस्त के बीच अपलोड किए गए वीडियो के आधार पर CNN-News18 को 3.61 करोड़ व्यूज मिले और उसका व्यू शेयर 25% रहा।

NDTV 24×7 1.96 करोड़ व्यूज और 14% शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ANI News 1.85 करोड़ व्यूज और 13% शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

India Today 1.72 करोड़ व्यूज के साथ चौथे और Republic World 1.47 करोड़ व्यूज के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

देखें सूची…

Weekly YouTube statistics table: top ten English news channels by total views for Week 32 (Aug 1–7). CNN News18 leads with 36.1M views, total 143.7M views.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन