Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

नेटवर्क18 समूह में आराध्य दुबे का प्रमोशन, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी!

Portrait of a man with glasses and a beard, looking to the right, wearing a dark shirt in a studio setting.

नेटवर्क18 मीडिया व इन्वेस्टमेंट ने अपनी कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस टीम में बड़ा बदलाव करते हुए अराध्य दुबे (Aradhya Dubey) को प्रमोट किया है। उन्हें अब कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस में असिस्टेंट जनरल मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने अब तक के सफर में मिले भरोसे, सहयोग और मौकों के लिए आभार जताया है।

उन्होंने अपने साथ काम करने वाले सहयोगियों, मेंटर्स और टीमों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके प्रोफेशनल सफर में योगदान दिया है। अराध्य दुबे ने कहा कि वह अपनी नई भूमिका में नई चुनौतियों को स्वीकार करने और आगे भी बेहतर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

अराध्य दुबे ने 2023 में नेटवर्क18 जॉइन किया था। वह कंपनी में कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस में सीनियर मैनेजर के तौर पर शामिल हुए थें। इसके बाद से वह नेटवर्क18 के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस से जुड़े कामकाज का हिस्सा रहे हैं।

अब प्रमोशन के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। नई भूमिका में वह Network18 के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस से जुड़े कामों में योगदान जारी रखेंगे और टीम के लिए व्यापक लीडरशिप की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अराध्य दुबे को पब्लिक रिलेशंस और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई अलग-अलग सेक्टर्स में काम किया है।

उनके अनुभव में Media, Education, Healthcare और Pharmaceuticals जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन अलग-अलग इंडस्ट्रीज में काम करने के अनुभव के साथ उन्होंने कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस और पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस में असिसटेंट जनरल मैनेजर के तौर पर दुबे अब नेटवर्क18 के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस से जुड़े कामों में ज्यादा बड़ी भूमिका निभाएंगे। उनका प्रमोशन ऐसे समय हुआ है, जब मीडिया कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, ब्रैंड इमेज और स्टेकहोल्डर कम्युनिकेशन की भूमिका लगातार अहम होती जा रही है।

अराध्य दुबे ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताया है और कहा है कि वह अपने करियर के इस नए पड़ाव में नई चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने और संगठन के लिए अपना योगदान जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन