Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

रुबिका लियाकत की भाषा पर भड़के सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को दो पत्रकारों ने दी नसीहत

टाइम्स नाउ नवभारत का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने शेयर किया है। भदौरिया रुबिका लियाकत की भाषा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। डिबेट चल रही है झारखंड के आंदोलन को लेकर। रुबिका अनुराग को पाखंडी बोल रही हैं, शो में। जिसके बाद अनुराग बिफर गए तो रुबिका ने उनकी आवाज म्यूट करवा दी। अब इसे लेकर दो वरिष्ठ पत्रकारों ने अनुराग का वीडियो साझा कर क्या नसीहत दी है, नीचे पढ़िए…


उमाशंकर सिंह-

इन्हीं का नहीं लगभग हर पार्टी का वही हाल है।

गोदी एंकर और गोदी चैनल बोलेंगे पर गला साफ़ करने उन्हीं चैनलों पर जाएंगे

करोड़ों रूपये देकर पार्टी उन चैनलों के साथ कॉन्क्लेव भी करेगी

अगर ये दोनों प्रैक्टिस ये बंद कर दें तो गोदी चैनल को ज़मीन पर आने में अधिक वक़्त नहीं लगेगा

लेकिन ये पहले ये दोनों काम करेंगे और फिर विक्टिम कार्ड खेल कर सोशल मीडिया पर traction लेने आते हैं


आप और आपकी पार्टी इन चैनलों को गोदी मीडिया कहती है और आप इन जैसे एंकर्स को गोदी एंकर्स
तो फिर क्यों जाते हैं इनके चैनल पे इनके शो पे?
पहले इनके यहाँ जाओगे, फिर अपमानित महसूस करोगे
फिर कहोगे कि देखो हमारे साथ ऐसा कर दिया वैसा कर दिया
अरे अनुराग भदौरिया जी अपनी पार्टी में कहिए कि लाइन सीधी रखें
दोनों साइड नहीं चला जा सकता
-शरद शर्मा, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन