Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सहारा न्यूज नेटवर्क समेत जेबी रॉय, सीईओ सुमित रॉय व अन्य के खिलाफ कोर्ट पेशी का नोटिस जारी!

Official document page with stamped seal and handwritten notes in Nepali script.

नोएडा: सहारा न्यूज नेटवर्क की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्मचारियों के वेतन संकट और लंबे समय से चल रहे धरने के बीच अब PF और TDS कटौती से जुड़े मामले में सूरजपुर जिला न्यायालय ने सहारा न्यूज नेटवर्क, जेबी रॉय और CEO सुमित रॉय के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मामले में 17 अगस्त को पेश होने को कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सहारा न्यूज नेटवर्क में वर्ष 2020 से 2023 तक काम कर चुके पूर्व कर्मचारी सलमान की ओर से करीब एक साल पहले दाखिल किया गया था। आरोप है कि वेतन से PF और TDS की कटौती किए जाने के बावजूद संबंधित रकम जमा नहीं की गई।

समझौते की बात के बाद कोर्ट में नहीं पहुंची लीगल टीम?

बताया जा रहा है कि मामले की एक सुनवाई में सहारा की ओर से लीगल टीम कोर्ट पहुंची थी। उस दौरान जल्द समझौता करने की बात कहते हुए अगली तारीख ली गई। आरोप है कि इसके बाद कंपनी की ओर से आगे की सुनवाई में कोई जवाब या प्रभावी पैरवी नहीं की गई।

इसके बाद कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नया नोटिस जारी किया है। नोटिस में इसे नजरअंदाज नहीं करने और तय तारीख पर पेश होने की बात कही गई है।

वेतन संकट और कर्मचारियों के धरने के बीच नई कानूनी परेशानी

सहारा न्यूज नेटवर्क से जुड़े कर्मचारियों की समस्याएं पहले से ही चर्चा में रही हैं। वेतन भुगतान में देरी और कर्मचारियों के बकाये को लेकर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों की ओर से धरना-प्रदर्शन भी किए गए हैं।

इसी बीच PF और TDS से जुड़ा यह मामला सामने आने से कंपनी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी सहारा कर्मचारियों के बकाये और वेतन संबंधी दावों का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ ने सहारा कर्मचारियों के मौद्रिक दावों को अलग श्रेणी में रखकर उनकी सुनवाई के निर्देश दिए थे।

अब सूरजपुर कोर्ट में 17 अगस्त की सुनवाई पर नजर रहेगी। एक तरफ कर्मचारियों के वेतन और बकाये का संकट, दूसरी तरफ PF-TDS को लेकर कानूनी कार्रवाई—सहारा न्यूज नेटवर्क के लिए मुश्किलों का सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है।

Official court document page with handwritten case details, names, and a circular seal/stamp in the left margin.
Official-looking document with a circular blue stamp on the left and handwritten fields in a non-Latin script at the center, suggesting a legal or court-related form.
Official Nepali document page featuring a circular blue stamp on the left, handwritten entries and signatures, with printed text in Nepali and a purple stamp at the bottom.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन