Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

नेटवर्क18 से अलग हुए वरिष्ठ पत्रकार राजीव कमल!

Man in a light blue shirt and gray vest posing for a professional photo indoors.

वरिष्ठ पत्रकार राजीव कमल ने Network18 से इस्तीफा दे दिया है। वह News18 Delhi NCR & J&K में एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही उनके पास चैनल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी भी थी। वह News18 Urdu के डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म्स का काम भी देख रहे थे। Network18 में राजीव कमल की यह तीसरी पारी थी।

Network18 से विदाई के बाद राजीव कमल ने मीडिया इंडस्ट्री में ही अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें News Leader Network के बैनर तले लॉन्च किए गए News Leader और Zingabad का ग्रुप एडिटर (न्यूज गैदरिंग) बनाया गया है।

नई भूमिका में राजीव कमल दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहतर कंटेंट उपलब्ध कराने के साथ-साथ देशभर में News Leader Network की टीम तैयार करने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Network18 से पहले राजीव कमल ABP News में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत थे। यहां उन्होंने असाइनमेंट हेड समेत कई महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां संभालीं। ABP News का असाइनमेंट डेस्क संभालने से पहले वह ABP Ganga में इनपुट एडिटर की भूमिका में थे।

राजीव कमल को न्यूज गैदरिंग, असाइनमेंट और क्षेत्रीय न्यूज ऑपरेशंस का लंबा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से की थी। इसके बाद वह ETV Network, India News और P7 News जैसे मीडिया संस्थानों में भी विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में काम कर चुके हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन