Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

टाइम्स नाउ में भी नहीं टिक पाईं एंकर रुबिका लियाकत!

टीवी एंकर रुबिका लियाकत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो, रुबिका लियाकत ने Times Network में अपनी पारी को विराम दे दिया है। इस तरह ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में उनका कार्यकाल कुछ ही महीनों में खत्म हो गया।

रुबिका लियाकत ने इसी साल जून में ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर नई पारी शुरू की थी। इसके साथ ही उन्हें नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी। वह नोएडा स्थित नेटवर्क के कार्यालय से अपनी जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

Times Network से जुड़ने से पहले रुबिका लियाकत Network18 India में कंसल्टिंग एडिटर और प्राइम-टाइम एंकर के तौर पर काम कर रही थीं। वहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और विशेष कवरेज का नेतृत्व किया।

रुबिका लियाकत के पास ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म, राजनीतिक रिपोर्टिंग, प्राइम-टाइम एंकरिंग और न्यूजरूम नेतृत्व का 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ABP News, Zee News, News24, Bharat24 और Live India जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में अलग-अलग महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

फिलहाल रुबिका लियाकत की Times Network से विदाई की वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन