Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

अमर उजाला के न्यूज़ एडिटर उत्कर्ष चतुर्वेदी के एक्सीडेंट की खबर सबको मिल गई, सिवाय सरकारी तंत्र में पत्रकारों का जिम्मा लिए बैठे हाकिमों के!

ज्ञानेंद्र शुक्ला-

ये हैं राजधानी लखनऊ के संजीदा-शानदार पत्रकार Utkarsh Chaturvedi। आईबीएन 7, जी न्यूज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके उत्कर्ष चतुर्वेदी अब अमर उजाला की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं।

31अगस्त को एक धनपशु ने अपनी एसयूवी से टक्कर मारकर इन्हें बुरी तरह चोटिल कर दिया, दाएँ पैर में पाँच फ्रैक्चर हुए हैं, दो सर्जरी हो चुकी हैं तीसरी का इंतज़ार है। हमेशा के मानिंद डिप्टी सीएम Brajesh Pathak अस्पताल से लेकर घर तक उत्कर्ष के साथ मौजूद रहे, पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं-संगठनों ने हालचाल पूछा बस सरकारी तंत्र में जिन हाकिमों को पत्रकारों से संबंधित ज़िम्मा मिला है उन तक राजधानी के एक बेहतरीन पत्रकार के चोटिल होने की जानकारी दो महीने बीतने के बाद भी नहीं पहुंच सकी इसलिए न तो इन्होंने उत्कर्ष चतुर्वेदी का जिक्र किया-न फ़िक्र की।

खैर! अपनी जिजीविषा के बूते तमाम दिक़्क़तों-दुश्वारियों-दर्द के साथ उत्कर्ष लड़ रहे हैं।

ये उत्कर्ष की ही दृढ़ इच्छाशक्ति है कि भीषण दर्द के बावजूद वह मिलने पर अपनी चिरपरिचित शैली में मुस्करा दे रहा है, प्रभु हमारे इस ऊर्जावान-मेधावान साथी को जल्द स्वस्थ करें.. आप सभी भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें..


Smiling man in a hospital bed giving a thumbs up, with a pink blanket over his leg in a cast; nurse stands nearby in a blue uniform.

एक हादसा, जिसने जिंदगी में काफी कुछ बदल दिया है…
खूब लड़ना है और खूब लड़ेंगे, बस जैसा आप सबने साथ दिया, आगे भी देते रहियेगा…
-उत्कर्ष चतुर्वेदी, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन