Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

कृष्णा मिश्रा ETGovernment से जुड़े, रायटर्स से वरुण सहाय के बारे में सूचना!

कृष्णा मिश्रा ने Times Internet के The Economic Times Business Verticals की ETGovernment टीम में Lead-Community & Government Relations के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए रोल की जानकारी साझा की।

अपनी इस नई भूमिका में कृष्णा ETGovernment की नए ग्रोथ क्षेत्रों में मौजूदगी बढ़ाने और सरकार व सार्वजनिक क्षेत्र के साथ संस्थागत सहयोग को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।


वहीं वरुण सहाय ने Reuters में Associate Correspondent के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने बताया कि वह यह जानकारी थोड़ी देर से साझा कर रहे हैं, लेकिन पिछले करीब एक साल से अमेरिका की कुछ बड़ी ऊर्जा कंपनियों की कमाई और उनसे जुड़े घटनाक्रम को कवर करने का अवसर उन्हें मिला है।

वरुण सहाय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने नॉर्थ अमेरिका के ऊर्जा उद्योग को प्रभावित करने वाले व्यापक घटनाक्रमों को भी करीब से फॉलो किया। उन्होंने खास तौर पर कंपनियों के तिमाही नतीजों की कवरेज, उनके असर और बाजार की प्रतिक्रिया को समझने में रुचि जताई।

उन्होंने कहा कि अभी सीखने के लिए बहुत कुछ है और आगे कई अन्य कंपनियों को कवर करने तथा और स्टोरी करने का मौका मिलने की उम्मीद है। उन्होंने Reuters की टीम के साथ आगे के काम को लेकर उत्साह जताया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन