Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

मीडिया पेशेवर अखिलेश सिंह बने ‘रेडियो सिटी’ में मैनेजर, बिग एफएम से दिया इस्तीफा

Close-up portrait of a man with short black hair and a trimmed beard, wearing a dark blazer, looking at the camera.

लखनऊ: मीडिया इंडस्ट्री में एक अहम बदलाव के तहत जाने-माने मीडिया पेशेवर अखिलेश सिंह ने ‘बिग एफएम’ को अलविदा कहकर दैनिक जागरण समूह के अग्रणी एफएम नेटवर्क ‘रेडियो सिटी’ का दामन थाम लिया है। रेडियो सिटी में उन्हें मैनेजर (गवर्नमेंट बिजनेस) के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिलेश सिंह के पास मीडिया इंडस्ट्री का लंबा और समृद्ध अनुभव है। रेडियो सिटी से पहले वह ‘बिग एफएम’ में भी सरकारी विभाग से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे। इसके अलावा वह प्रिंट मीडिया के प्रमुख संस्थानों ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक जागरण’ में भी अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न मीडिया घरानों में उनकी रणनीति और प्रभावी प्रबंधन क्षमता को काफी सराहा जाता रहा है।

अपनी इस नई भूमिका पर अखिलेश सिंह ने कहा, “दैनिक जागरण समूह के ‘रेडियो सिटी’ में बतौर मैनेजर जुड़ना मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ‘बिग एफएम’, ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने का अनुभव बेहद समृद्ध रहा है। संस्थान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ निभाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन