Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अमर उजाला डिजिटल से जुड़े युवा पत्रकार अनुराग

Man seated on a brown leather sofa in an office lobby; large Hindi text on the wall behind him.

गोरखपुर- युवा पत्रकार अनुराग ने अमर उजाला डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वे गोरखपुर से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

वर्ष 2021 में खबर भोजपुरी से कंटेंट क्रिएटर पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले अनुराग ने 2023 से 2024 के बीच अमर उजाला से ही ट्रेनी पत्रकार के तौर पर प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद वे जमशेदपुर से संचालित द फोटोन न्यूज से जुड़े। जहां वे गोरखपुर में रहकर जिला रिपोर्टर और डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बीते माह उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

अनुराग ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इससे पहले वे सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री भी प्राप्त कर चुके हैं। अब वे अमर उजाला डिजिटल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन