Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

NDTV की महिला रिपोर्टर को टारगेट करती भीड़ पर दो पत्रकारों का विरोध!

अजीत अंजुम-

NDTV का माइक देखकर कुछ लोग वसुंधरा को गोदी मीडिया.. गोदी मीडिया कहकर टारगेट कर रहे हैं. जो लोग भी ऐसा लग कर रहे हैं, बिल्कुल गलत कर रहे हैं.

किसी रिपोर्टर को इस तरह से घेरकर उसके साथ बदसलूकी करना गलत है.

प्रोटेस्ट करने आपका अधिकार है लेकिन किसी भी सूरत में फील्ड रिपोर्टर के साथ ये सलूक ठीक नहीं है. गलत है. अपराध है.

हर चैनल में बहुत अच्छा काम करने वाले पत्रकार भी होते हैं. वसुधा भी अच्छी रिपोर्टर है. आप किसी चैनल का माइक देखकर किसी भी फील्ड रिपोर्टर के साथ ऐसा नहीं कर सकते. वो भी एक महिला रिपोर्टर के साथ. आप ये लिहाज़ भी भूल रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में कुछ लोग वसुधा भीड़ को समझाते भी दिख रहे हैं.

किसी चैनल से आपकी नाराज़गी है तो उसकी खीझ हर फील्ड रिपोर्टर पर मत उतारिए.

जुलाई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान भी कुछ रिपोर्टर के साथ मारपीट तक की गई थी. ये अपराध है.


यह सब अब बंद होना चाहिए। किसी की असहमति का जवाब जमीन पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को निशाना बनाकर नहीं दिया जा सकता। अजीत अंजुम जी ने बिल्कुल सही बात कही है।
वसुंधरा (Vasudha156) हों या कोई और, अगर वे घटनास्थल से रिपोर्टिंग कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। यह एक अलग ही स्तर की हिंसा है, जिसमें किसी दूसरे व्यक्ति को उसका काम तक नहीं करने दिया जाता।
-कार्तिकेय शर्मा, मैनेजिंग एडिटर, न्यूज़9

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन