Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

हापुड़ पत्रकार हत्याकांड: संयुक्त पत्रकार महासभा ने एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की रखी मांग!

Group of eight men standing side by side under a shaded pavilion outdoors, posing for a group photo, some wearing lanyards and casual attire.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दैनिक जनवाणी से जुड़े पत्रकार नसीम अहमद की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद पत्रकार संगठनों में आक्रोश है। घटना के विरोध में मंगलवार सुबह संयुक्त पत्रकार महासभा (SPM) के पदाधिकारियों ने सहारनपुर में एसपी देहात मयंक पाठक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

पत्रकार संगठन ने नसीम अहमद की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों पर इस तरह के हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। संगठन ने प्रशासन से मामले में प्रभावी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को हापुड़ में दीपावली के विज्ञापन के सिलसिले में जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल पहुंचे पत्रकार नसीम अहमद के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने आटा मिल मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश जारी थी।

नसीम अहमद की हत्या के बाद विभिन्न पत्रकार संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मामले की त्वरित सुनवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है।

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन