Connect with us

Hi, what are you looking for?

साहित्य

समकालीन राजनीति पर गहरे विवेचन वाली किताब है “आपातकाल से अमृतकाल”!

इसका औपचारिक लोकार्पण 17 अक्टूबर, 2026, शनिवार को नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में होने जा रहा है!

Poster for a Hindi literary event featuring a book cover on the left and 16 speaker photos with names on a yellow background, with event details in Hindi on the left edge.
Portrait of an older man with rectangular glasses and a mustache, smiling subtly in a pencil drawing style.

जयशंकर गुप्त-

वर्षों की मेरी मेहनत, अध्ययन और शोध का प्रतिफल ‘आपातकाल से अमृतकाल’ के रूप में सामने आ रहा है। वैसे तो यह पुस्तक पिछले एक सप्ताह से बाजार, खासतौर से अमेजन, फ्लिपकार्ट एवं अन्य आनलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, इसका औपचारिक लोकार्पण 17 अक्टूबर, 2026, शनिवार को नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में होने जा रहा है।

पढ़ने-लिखने, इतिहास और वर्तमान के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाक्रमों को जानने-समझने में रुचि रखने वाले, दिल्ली में उपलब्ध मित्र-परिचितों, शुभचिंतकों और आप सबका भी इस कार्यक्रम में स्वागत है।

पिछले छह दशकों में देश में हुए सामाजिक, राजनीतिक बदलावों, सत्ता परिवर्तन से जुड़े घटनाक्रमों, गुजरात, बिहार आंदोलनों, ऐतिहासिक रेल हड़ताल से लेकर आपातकाल और मौजूदा कॉकरोच आंदोलन और इसके बहाने जेन जी के उभार, सत्ता के दमनकारी चरित्र और जन प्रतिरोध के साथ ही इन छह दशकों में लोकतंत्र और संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर और नियंत्रित करने के प्रयासों के इतिहास और वर्तमान को समेटे 528 पृष्ठ की ‘आपातकाल से अमृतकाल’ इस कार्यक्रम के अवसर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। वैसे, यह पुस्तक फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी उपलब्ध है।


ओम थानवी-

हिंदी में देश की समकालीन राजनीति पर गहरे विवेचन वाली किताबें कम छपती हैं। अनुवाद ज़्यादा सामने आते हैं। पत्रकार मित्र जयशंकर गुप्त ने “आपातकाल से अमृतकाल” लिखकर लगता है बड़ी कमी पूरी कर दी है।

Book cover with a red border, featuring a grayscale collage of Indian leaders and a bold Hindi title in red and white overlaid text, including Indira Gandhi and Narendra Modi in the foreground.

उनकी स्थापना साफ़ है कि आपातकाल के पचास साल बाद आम जन, ख़ासकर युवा पीढ़ी को, उस दौर और उन ख़तरनाक प्रवृत्तियों से आगाह होना चाहिए जिन्होंने ग़रीबी हटाओ के नारे के साथ भारी बहुमत से सत्तारूढ़ हुईं श्रीमती गांधी को अल्पकाल के लिए सही, पर तानाशाह बना दिया। आज वही प्रवृत्तियाँ अच्छे दिनों के वादे के साथ एकाधिकारवादी नेतृत्व सत्ता में ले आई हैं।

आपातकाल में जेल काट आए गुप्त लिखते हैं कि नरेंद्र मोदी के मौजूदा शासन में देश अंध-राष्ट्रवाद और धार्मिक कट्टरपंथ के सहारे पनपे अराजक माहौल में अघोषित आपातकाल की ओर अग्रसर है। किताब का फलक इतना व्यापक है कि बिहार से उठे संपूर्ण क्रांति आंदोलन से लेकर कॉकरोच और जेन-ज़ी आंदोलन तक इसमें समेट लिए गए हैं। बहुत सहज भाषा में।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन