Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

नोएडा के पर्थला में पुलिस की निष्क्रियता से एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों के गल्ले किए साफ, देखें वीडियो

नोएडा के पर्थला में एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, गल्ले साफ कर ले गए चोर, पुलिस की सक्रियता शून्य!

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित दुकानदारों ने थाना सेक्टर 112 में दी तहरीर; तीन साल पहले जेल गए आरोपियों पर शक, पीड़ितों का कहना है घटना के चौबीस घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर

नोएडा। थाना सेक्टर 112 क्षेत्र के पर्थला गांव में सब्जी मार्केट के पास स्थित चौधरी मार्केट (खंजरपुर, सेक्टर 122) में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बना लिया। 14 और 15 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े और गल्लों में रखी नकदी समेत सामान चुरा ले गए।

जिन दुकानों में चोरी हुई, उनमें पंकज दयाल की मेडीक्योर फार्मेसी (दुकान नं. 8), धनंजय कुमार का अमित जनरल स्टोर (दुकान नं. 4) और बृजनाथ मौर्य का बजरंग किराना स्टोर शामिल हैं। बगल की इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक वारदात रात करीब 12:50 बजे के बाद अंजाम दी गई। फुटेज में चोर दुकानों के ताले तोड़ते और गल्ले खाली करते नजर आ रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी उसी रात और फिर 15 अक्टूबर की सुबह यूपी-112 पर कॉल करके दी थी, जिसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों दुकानदारों ने थाना सेक्टर 112 में लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज और 112 कॉल का ब्योरा भी सौंपा गया है।

पीड़ितों ने तहरीर में यह भी लिखा है कि करीब तीन साल पहले भी उनकी दुकानों में इसी तरह चोरी हुई थी। तब आरोपी पकड़े गए थे और जेल भेजे गए थे। पीड़ित दुकानदार एफआईआर दर्ज किए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन