Connect with us

Hi, what are you looking for?

राज्य

बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा का निधन, मुख्यमंत्री सुक्खू, जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर ने जताया शोक

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा का एम्स बिलासपुर में निधन। मुख्यमंत्री सुक्खू, जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर ने जताया शोक।

बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा

शिमला/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात एम्स बिलासपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, भाजपा नेता जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं और पत्रकारों ने गहरा शोक जताया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अरुण डोगरा ने अपने व्यावसायिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों को सदैव बनाए रखा। उन्होंने निष्पक्षता, निष्ठा और समर्पण भाव से पत्रकारिता करते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, समर्पित और संवेदनशील पत्रकार खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “वरिष्ठ एवं प्रखर पत्रकार श्री अरुण डोगरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके जाने से बिलासपुर ने पत्रकारिता जगत की एक निर्भीक और बुलंद आवाज़ खो दी है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

जेपी नड्डा के साथ अरुण डोगरा (फाइल फोटो)
जेपी नड्डा के साथ अरुण डोगरा फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण डोगरा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से अपनी पहचान बनाने वाले अरुण जी का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।”

भड़ास4मीडिया परिवार की ओर से अरुण डोगरा जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन