Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

जब एसपी साहब ने अपनी महिला पत्रकार मित्र से ख़ुद का ही फ़र्ज़ी स्टिंग करवा लिया!

छत्तीसगढ़ के एक आईपीएस अधिकारी पर एसपी रहते प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप, और फंसने की नौबत आई तो महिला पत्रकार मित्र से अपना ही ‘स्टिंग’ करवा लिया। कुणाल शुक्ला की टिप्पणी।

लेखक कुणाल शुक्ला

कुणाल शुक्ला

छत्तीसगढ़ में ‘महादेव’ की कृपा प्राप्त एक आईपीएस अधिकारी ने उस जिले में एसपी रहते हुए कथित तौर पर लाखों रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर बटोरे और अच्छी-खासी संपत्ति भी जमा कर ली। इसके बाद साहब सपत्नीक हिमालय की वादियों में सैर-सपाटे के लिए निकल पड़े।

वैसे प्रोटेक्शन मनी वसूली के इस पूरे मामले का उल्लेख ईडी की चार्जशीट में भी आया है।

अब साहब की शातिर रणनीति देखिए। जब कार्रवाई और फँसने की नौबत आई तो साहब ने अपनी ही महिला पत्रकार मित्र के माध्यम से अपना स्टिंग ऑपरेशन करवा लिया और दो-तीन दिनों तक उसका प्रसारण भी करवाते रहे।

इस कथित स्टिंग में साहब खुद समझाते और सफाई देते नजर आए कि उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को महादेव की कृपा प्राप्त करने से रोका था, लेकिन वे माने ही नहीं!

दीपावली की खुशियों के बीच यह किस्सा इसलिए याद आ गया क्योंकि साहब के एसपी रहते थानेदारों को एसपी कार्यालय से ही दारू की बोतलें बँटवाने की भी चर्चा थी।

वाह साहब वाह, महादेव की कृपा भी, हिमालय की सैर भी और मुसीबत आने पर महिला पत्रकार मित्र से अपना ही स्टिंग भी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन