Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी जी के इस नए झूठ को पकड़ा वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल ने

मोदी जी की दिक़्क़त यह है कि वे फ़ेसबुक साहित्य ही पढ़ते हैं। वर्ना कल बागपत में वे यह न कहते कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश को धोखा ही दिया है। देश की आज़ादी का 71 वाँ साल चल रहा है। इसमें भी 1952 तक की सरकार में सब दलों के लोग थे। श्यामाप्रसाद मुखर्जी से लेकर अंबेडकर तक।

पहला कांग्रेसी मंत्रिमंडल 1952 में बना फिर 57 और 1964 तक रहा। इसके बाद संघियों के प्रिय लबा शास्त्री आए। 1966 से 76 तक फिर नेहरू जी की बेटी इंदिरा गांधी रहीं। 1977 से 1979 तक जनता पार्टी। 1980 से 1984 तक पुन: इंदिरा गांधी। सिख अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या के बाद उनके बेटे राजीव गांधी को चुना गया, जो 1989 तक पीएम रहे। इसके बाद वीपी सिंह और चंद्रशेखर ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे। फिर सत्ता नेहरू परिवार से बाहर हो गई। नरसिंह राव परिवार से बाहर के थे और पाँच साल पीएम रहे।

इसके बाद देवगौड़ा और इंद्र गुजराल की जनता दल सरकारें रहीं और 1998 से 2004 मार्च तक भाजपा के अबि बाजपेयी की सरकार रही। मई 2004 से मई 2014 तक नेहरू परिवार ने एक सिख मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया, जिन्होंने दस साल राज किया। तब से मोदी जी हैं।

अब 70 में से कुल 33 साल ही नेहरू परिवार ने राज किया है। और, कांग्रेस ने कुल साढ़े सोलह साल। बाक़ी राज तो अँटू-बंटू और फ़ंटू ने ही किया है।

वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल की एफबी टाइमलाइन से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन