Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एक्सपोज इंडिया और अमर भारती का संयुक्त स्टिंग ऑपरेशन, चार राजस्व कर्मी निलंबित, मुकदमा दर्ज़

अपर मुख्य सचिव राजस्व चंचल तिवारी ने एक्सपोज़ इंडिया के स्टिंग को देखते ही फौरन एक्शन लिया और उन्होंने तत्काल बुलंदशहर के डीएम को निर्देश दिया कि घूसखोर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करें। सूबे की राजधानी लखनऊ में बैठे शासन के अधिकारियों तक जब एक्सपोज इंडिया के स्टिंग की खबर पहुंची तो महकमे में हड़कंप मच गया।

आला अधिकारियों तक बात पहुंचने के बाद जिले के अफसरों के भी कान पर जूं रेंगी और उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों कर्मियों पर FIR दर्ज करा दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल ही निलंबित भी कर दिया गया।

एक्सपोज़ इंडिया के स्टिंग में खुलासा हुआ था कि किस तरह बुलंदशहर के सिकंदरा तहसील के पूरे कर्मचारी खुलेआम घूसखोरी पर आमादा थे। इसकी खबर एक्सपोज़ इंडिया के संवाददाता को हुई इसके बाद ही हमने पूरा स्टिंग शुरू किया।

इसके बाद तो परत दर परत घूसखोरी की पोल खुल गई, हमारे स्टिंग में सबसे पहले तहसील लिपिक धर्मवीर सिंह घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। एक्सपोज़ इंडिया के अंडर कवर एजेंट ने इस पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया। अब नंबर था दूसरे भ्रष्टाचारी उस इलाके के लेखपाल का जिसे हमारे हिडन कैमरे ने घूस की रकम मांगते हुए कैमरे में कैद कर लिया।

अब बारी थी तीसरे घूसखोर कर्मचारी की, जिस पर जिम्मेदारी है कि वो उस तक पहुंचे हर आम फरियादियों की फरियाद सुनकर न्याय करे। कानूनगो जनाब ने तो हद ही कर दी। पैसा कम होने पर खुलेआम इन्होंने यहां तक कहा कि एक नोट और दे दो, मानो घूस ना मांग रहे हो, अपना हक मांग रहे हैं।

इसके बाद बारी आती है एसडीएम के पेशकार अशरफ अली की। इन्हें खींसे निपोरते हुए पैसा देखते ही इनकी लार टपकने लगी। इन्होंने अपने हिस्से की रकम तो ऐंठ ही ली, अब साहब की हिस्सेदारी पर भी पूरा हक जताते हुए रुपए की मांग कर दी।

यूं तो उत्तर प्रदेश में घूसखोरी और रिश्वत लेना आम बात है लेकिन इस पर आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। आम आदमी अपनी गाढ़ी कमाई इन नरभक्षियों के आगे रख देता है और उसे यह अपना हक समझकर डकार जाते हैं। इस बात की जिम्मेदारी को समझते हुए हमने इस बड़े खुलासे का बीड़ा उठाया।

इसके बाद एक्सपोज इंडिया ने यह खुलासा किया कि आखिरकार सरकारी तंत्र किस स्तर पर भ्रष्ट हो गया है और भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबा हुआ है। इसकी सच्चाई जनता तो बखूबी जानती है लेकिन शायद शासन में बैठे उच्च अधिकारियों तक इस बात की जानकारी नहीं पहुंचती थी कि आखिर कैसे बीजेपी सरकार में अधीनस्थ कर्मचारी जनता का दोहन करने में लगे हैं।

हमने शासन में बैठे अधिकारियों को आइना दिखाते हुए उन घूसखोर कर्मचारियों की शक्ल दिखाई जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हो सकी। एक्सपोज़ इंडिया इन भ्रष्टाचारी कर्मचारियों का पीछा तब तक नहीं छोड़ेगा जब तक वह सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाएंगे। हम हर छोटे-बड़े घूसखोर को उसके अंजाम तक पहुंचा कर ही मानेंगे। पीड़ित किसान इंद्राज सिंह ने भी एक्सपोज़ इंडिया की टीम को बधाई दी है कि आखिरकार ऐसे भ्रष्टाचारी कर्मचारियों पर कारवाई तो हुई। अब उन्हें सरकार से न्याय की उम्मीद नजर आ रही है।

एक्सपोज इंडिया के प्रबन्ध संपादक देवनाथ ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। एक्सपोज इंडिया आने वाले समय में कुछ और बड़े स्टिंग ऑपरेशन दिखायेगा।

देखें स्टिंग…

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन