Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बीएसए का ट्रांसफर रोकने के लिए पत्रकारों ने लिखा सिफारिशी पत्र

गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय का तबादला मिर्ज़ापुर जनपद के लिए हुआ था जिसको रुकवाने के लिए मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद बृज भूषण शरण सिंह, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह समेत 6 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी को बाकायदा अपने-अपने लेटर हेड पर सिफारिशी पत्र लिख डाला।

तबादला रुकवाने के लिए लिखे गए ये पत्र लीक होकर वायरल हो चुका है। जिले के नेताओं और पत्रकारों द्वारा बीएसए का तबादला रुकवाने के लिए दो बार प्रयास हो चुका है जिसमें ये सफल भी हुए।

पत्रकारों में नेटवर्क18 यूपी-उत्तराखंड के पत्रकार देवमणि त्रिपाठी, हिदुस्तान अखबार के संजय तिवारी और अमर उजाला के उमानाथ तिवारी के हस्ताक्षर सिफारिशी पत्र पर हैं. बीएसए का ट्रांसफर पहले मिर्ज़ापुर और अब देवरिया जनपद हुआ है।

सोचने की बात है कि वो कौन सा कारण है जिसके लिए एक बीएसए के ट्रांसफर को रोकने के लिए मंत्री सहित नेता व पत्रकार सिफारिश करने लगते हैं।

बीएसए पाण्डेय का स्थानांतरण रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों के सिफारिशी पत्र का हवाला देते हुए जनपद के तीन तीन पत्रकारों द्वारा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह को लिखे गए पत्र ने मीडिया में खलबली मचा दी है। पत्रकार संजय तिवारी का कहना है कि उन्होंने सिफारिश पत्र नहीं लिखा बल्कि मंत्री को जनभावनाओं से अवगत कराया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण रोकने के लिए गोंडा जनपद के तीन पत्रकारों समाचार चैनल न्यूज 18 के देवमणि त्रिपाठी, दैनिक हिन्दुस्तान के संजय तिवारी, अमर उजाला के उमानाथ तिवारी द्वारा लिखा गया सिफारिशी पत्र है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन