Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

शिमला के पत्रकार का डेबिट कार्ड हैक कर लगाई लाखों की चपत

शिमला : साइबर ठगों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार को 2 लाख रुपए की चपत लगाए जाने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार पीसी लोहमी का डैबिट कार्ड हैक कर 1 लाख 75 हजार रुपए की राशि निकाली गई है। हैकरों ने डैबिट कार्ड से 1 लाख 75 हजार रुपए की शॉपिंग की है। इस संबंध में साइबर शातिरों का पता लगाया जा रहा है और छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार ने यह राशि अपनी एफडी को तुड़वाकर मकान के लिए अपने बचत खाते में डलवाई थी।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के तहत पौने 2 लाख रुपए की इस ठगी के लिए शॉपिंग ऑनलाइन की गई। आखिर इस सारे मामले का पता तब चला जब बैंक खाते से पौने 2 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे। साइबर शातिरों ने वरिष्ठ पत्रकार पीसी लोहमी का डैविट कार्ड हैक कर दिया और इस वारदात को अंजाम दिया। सीआईडी को दी गई शिकायत के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार के आईसीआईसीआई बैंक खाते से फ्लिप कार्ड के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करके यह रकम हड़पी है।

साइबर ठगों ने पौने 2 लाख रुपए की चपत लगाने के लिए कुल 6 बार ऑनलाइन शॉपिंग की। इस घटना को 28 जनवरी से 2 फरवरी तक अंजाम दिया गया जिसमें 6 बार ऑनलाइन शॉपिंग की गई। इसके तहत शातिरों ने 28 जनवरी को 4 बार और 2 फरवरी को 2 बार ऑनलाइन शॉपिंग कर पौने 2 लाख रुपए की रकम हड़प ली। वरिष्ठ पत्रकार को इसकी भनक तब लगी जब उनके मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग का एसएमएस आया। (साभार- पंजाब केसरी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन