Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आजतक के रिपोर्टर ने बुलंदशहर में ‘प्रशासन, पुलिस और पत्रकार’ विषय पर परिचर्चा आयोजित कराई

बुलंदशहर में रविवार को ‘प्रशासन, पुलिस व पत्रकार’ विषय पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान किया गया। जनपद में तैनात रहे पूर्व जिला सूचना अधिकारी का सेवानिवृत्त होने पर विदाई सम्मान किया गया। लगभग तीन घंटे चले कार्यक्रम में जिला प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला व पुलिस की तरफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी व तीनों अपर पुलिस अधीक्षकों ने विचार रखे। कार्यक्रम में बीबीसी के पूर्व संवाददाता, राज्य सभा की मुख्य एंकर, लोकसभा के मुख्य एंकर, समाचार प्लस, राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, फोकस, सहारा समय टीवी चैनल आदि के पत्रकारों ने अपने विचार रखे।

जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला ने प्रशासन का पक्ष रखा। साथ ही पत्रकारों की कार्यशैली पर चर्चा की। बदलते हुए परिवेश पर समय के अभाव को लेकर और गलाकाट प्रतियोगिता पर प्रशासन की सकारात्मक व नकारात्मक दोनों मुददों पर परिचर्चा में भाग लिया। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने परिचर्चा के नकारात्मक व सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए मीडिया की जल्दबाजी पर सवालिया निशान खड़े किये। उनका मानना था कि बदलते हुए परिवेश में इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ प्रिंट मीडिया की भी भूमिका अहम है। ऐसे में पत्रकारों को अपनी भूमिका का एहसास होना चाहिए। किसी भी छोटी या बड़ी घटना की रिपोर्टिंग करते समय तटस्थ भूमिका का होना जरूरी है।

समाचार प्लस के सीनियर प्रोड्यूसर प्रमोद शर्मा ने क्राईम की महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख करते हुए पुलिस व प्रशासन की भूमिका का विश्लेषण किया। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी तरीके से समाज में किसी भी पक्ष की उपेक्षा आज के समय में संभव नहीं है। इसलिए जवाबदेही तीनों पक्षों की समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

अमर उजाला बुलंदशहर के ब्यूरो चीफ सादाब रिजवी ने दो चरणों में अपनी बात को रखा। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के स्थानीय ब्यूरो चीफ गणेश मेहता ने विस्तार से तीनों मुददों पर उन्होनें उदाहरण देकर प्रशासन की कार्यशैली की चर्चा की। साथ में पुलिस का समाज में महत्व और पत्रकारों के सरोकार को समझाने का प्रयास किया।   

इसके बाद राज्य सभा टीवी की एंकर आरफा खानुम ने तीनों मुददों का विश्लेषण गहनता से किया। बीबीसी के पूर्व संवाददाता कुरबान अली ने अपने अनुभवों को पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों में साझा किया। बीबीसी में पन्द्रह साल के अपने अनुभवों को बताते हुए उन्होनें बताया कि किस तरीके से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पत्रकारों से अपने आपको साझा करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन लोकसभा के मुख्य एंकर अनुराग दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में फोकस टीवी के एंकर नवनीत वाधवा, हिन्दुस्तान वेब एडीटर वरूण गोयल, सहारा समय के इकानोमिक संपादक देवेन्द्र शर्मा के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक क्राईम उदय शंकर सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के संयोजक मुकुल शर्मा (रिपोर्टर, आज तक न्यूज चैनल, बुलंदशहर) ने सबका आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन