Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की खंडवा कार्यकारिणी गठित, देवेन्द्र जिलाध्यक्ष चुने गए

खंडवा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ओंकारेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया और प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी की उपस्थिति में संघ की 2014-15 के निर्वाचन की प्रक्रिया में समस्त पत्रकारों की सहमति से देवेन्द्र जायसवाल को निर्विरोध संघ का खंडवा जिला इकाई का जिलाध्यक्ष चुना गया वहीं निशात सिद्दीकी को खंडवा जिले के उपाध्यक्ष पद सौपा।

जायसवाल ने प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की सहमति और शरद जोशी की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जायसवाल ने संघ की कार्यकारिणी में महासचिव नंदकिशोर मण्डलोई और कोषाध्यक्ष सागर मलिक को मनोनीत किया है। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पद पर करामात खान, ललित दुबे ओंकारेश्वर, ग्रामीण से जिला उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह चौहान आशापुर, शेख नईम छैगांवमाखन, संदीप सोनी, बीड़ और जिला संगठन मंत्री पद पर मदनसिंह तंवर छैगांवमाखन, अमित राठौर को और सह संगठन मंत्री सुरेश चौधरी सिंगोट को मनोनीत किया गया है। संघ के जिला सचिव पद पर सुनील केल्हारकर और सह सचिव दुर्गा रघुवंशी खालवा को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में संदीप जोशी, नीतिन झंवर, राजेश तेजी, राम गौड़, अर्शद खान नर्मदानगर, करणसिंह नर्मदानगर, अरूण नामदेव मूंदी, विजय यादव हरसूद, गोविंद शर्मा आशापुर, मनोज यादव सिंगोट, मनीष पुरोहित ओंकारेश्वर, फिरोज मंसूरी गुड़ी, गोपाल गीते खंडवा को मनोनीत किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में कैलाश पालीवाल, संजय चौबे, मनोहर शामनानी, सुरेश शर्मा, प्रमोद सिन्हा, राजेन्द्र पाराशर, हरेन्द्रनाथ ठाकुर, शेख शकील, अपूर्व शर्मा शामिल हैं। संघ की ओर से संभागीय समिति में बतौर महासचिव हेतु अनंत माहेश्वरी, महेश जैन हरसूद, प्रभाकर केल्हारकर, हरिश शर्मा ओंकारेश्वर के नाम मनोनीत कर प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन