Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद के पत्रकारों ने जगेंद्र मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग की

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसियेशन (उपजा) की फर्रुखाबाद शाखा की तरफ से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया. इसमें पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई. ज्ञापन की कापी इस प्रकार है…

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसियेशन (उपजा) की फर्रुखाबाद शाखा की तरफ से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया. इसमें पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई. ज्ञापन की कापी इस प्रकार है…

 

ज्ञापन
महामहिम राज्यपाल महोदय,
उत्तर प्रदेश|

द्वारा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद|

विषय: शाहजहांपुर के पत्रकार जुगेन्द्र सिंह की हत्या में इन्साफ दिलाने के सम्बन्ध में मांग पत्र|

महोदय,

उपरोक्त विषयक आपसे जनपद फर्रुखाबाद के समस्त पत्रकार आपसे अनुरोध करते है कि- जुगेन्द्र सिंह की हत्या में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं सरकार का एक मंत्री मुख्य आरोपी है, और उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार का शासन चल रहा है उससे उत्तर प्रदेश सरकार से पत्रकारों को निष्पक्ष जाँच की कोई उम्मीद नहीं दिखती है| इसलिए अनुरोध है इस मामले की सीबीआई जाँच करा कर दोषियों को कठोर दंड दिलाया जाए|

जुगेन्द्र सिंह अपने परिवार का मुखिया भी था और अपने पीछे वृद्ध माँ, पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है| अब उसके परिवार के आगे भरण पोषण की समस्या भी होगी| छतिपूर्ति के एवज में जुगेन्द्र सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा एवम पत्नी/बच्चो को कोई सरकारी नौकरी दिलाई जाए|

महामहिम जी, इस प्रकार के हमलो और हत्याओं की हम पत्रकार दिल से निंदा करते है एवं मांग करते है कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के सम्बन्ध में कठोर कदम उठाये जाए, ताकि सरकार और समाज के बीच सेतु का काम करने वालो को अपनी कलम चलाने में हिचकना न पड़े| आरोपित मंत्री राममूर्ति वर्मा और इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय को तत्काल बर्खास्त किया जाए जिन्होंने एक सच लिखने वाले कलमकार जुगेन्द्र सिंह की कलम सहित उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर दिया|

Pankaj Dixit
President
Mo 9415333325
(Farrukhabad Unit)

Vedpal Singh
Gen Secretary
(Farrukhabad Unit)

10-06-21-2015

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन