Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

साथी की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे जौनपुर के पत्रकार

जौनपुर। शाहजहांपुर जनपद के पत्रकार जगेन्द्र सिंह की गत दिवस आग लगने से हुई मौत को लेकर बुधवार को जनपद के पत्रकारों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतिरिक्त उपजिलाधिकारी पुष्पराज सिंह को पत्रक सौंपा। 4 सूत्रीय मांगों का यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित था जिसको जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर पूरी करने की मांग की गयी।

जौनपुर। शाहजहांपुर जनपद के पत्रकार जगेन्द्र सिंह की गत दिवस आग लगने से हुई मौत को लेकर बुधवार को जनपद के पत्रकारों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतिरिक्त उपजिलाधिकारी पुष्पराज सिंह को पत्रक सौंपा। 4 सूत्रीय मांगों का यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित था जिसको जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर पूरी करने की मांग की गयी।

 

गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमण्डल मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुये कलेक्टेªट पहुंचा जहां जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी पुष्पराज सिंह को 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। पत्रक के अनुसार मृत पत्रकार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। मृतक के परिजन को 50 लाख रूपये मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाय। परिजन सहित प्रदेश के सभी पत्रकारों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। आरोपित मंत्री राममूर्ति वर्मा सहित दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, महामंत्री संजय अस्थाना, सूरज साहू, विरेन्द्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपक चिटकारिया, अजीत सोनी, प्रमोद जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, सुनील मौर्य, श्याम रतन, महर्षि सेठ, अवधेश श्रीवास्तव, सूर्यमणि पाण्डेय, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, संतोष सेठ, दीपक सिंह, संतोष सोंथालिया, विरेन्द्र मिश्र विराट, रविन्द्र विक्रम सिंह, राजेश उपाध्याय, बृजेश निषाद, राजेश श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, रियाजुल हक, शशिराज सिन्हा, संजय चौरसिया, प्रेम प्रकाश मिश्र, मो. अब्बास, अजीत सिंह टप्पू, विनोद विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, अजीत चक्रवर्ती, अर्जुन शर्मा, राजेश मौर्य, उमेश गुप्ता, संजय शुक्ला, विद्याधर राय विद्यार्थी, संजीव चौरसिया, महेन्द्र चौधरी सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जनपद शाखा के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। यूनियन ने पत्रकार के हत्या की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच एवं परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग किया है। जिला प्रशासन को पत्रक सौंपने वालों में विजय प्रकाश मिश्र, संतोष सोंथालिया, प्रेम प्रकाश मिश्र, शैलेन्द्र यादव, कैलाशनाथ मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अनिल पाण्डेय सहित अन्य पत्रकार प्रमुख रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन