Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुकेश रंजन ने इंडिया टीवी छोड़ा, न्यूज24 संभालेंगे दीप, न्यूजलोक डाट काम से दिनेश जुड़े, कई अन्य इधर-उधर

न्यूज24 में कई बदलाव होने लगे हैं. अजीत अंजुम के इस्तीफे के बाद चैनल की मालकिन अनुराधा प्रसाद ने एक इनटरनल मेल जारी करके चैनल की जिम्मेदारी दीप उपाध्याय को सौंप दी है. दीप डिप्टी डायरेक्टर न्यूज के पद पर कार्यरत हैं. दीप को चैनल में आए करीब छह महीने हुए हैं. उधर एक अन्य घटनाक्रम के तहत सुकेश रंजन ने इंडिया टीवी को अलविदा कह दिया है. वे न्यूज24 में बतौर एडिटर इनपुट काम करेंगे. सुकेश आईबीएन7 में भी काम कर चुके हैं.

एक अन्य सूचना के मुताबिक आईआईएमसी के  2001 बैच के दिनेश कुमार ने इंग्लिश की नई लांच होने वाली न्यूज वेबसाइट न्यूज़लोक डाट काम के साथ नई पारी की शुरुआत की है. दिनेश इसके पहले शगुन टीवी मैं थे.

आईबीएन7 की  रिपोर्टर साक्षी खन्ना का तबादला करके दिल्ली से हैदराबाद भेज दिया गया है. अभी तक हैदराबाद में रहकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कवर कर रहीं प्रीति सिंह लंबी छुट्टी पर चली गई हैं.

बिजनेसवर्ल्ड पत्रिका के नए संपादक राजीव दुबे बनाए गए हैं. वे इस मैग्जीन में पहले से ही थी. अब उन्हें प्रमोट करके एडिटर बना दिया गया है. प्रोसेनजीत दत्ता ने एडिटर पद से हाल में ही इस्तीफा दिया है. इस मैग्जीन के चेयरमैन अनुराग बत्रा हैं.

समीर नायर को बालाजी टेलिफल्म्स का सीईओ बनाया गया है.  समीर नायर अभी तक स्टार नेटवर्क के प्रोग्रामिंग हेड, सीओओ और सीईओ थे. वे एनडीटीवी इमैजिन में भी सीईओ रह चुके हैं. समीर नायर की नई भूमिका के बारे में जानकारी बालाजी टेलिफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा कपूर ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी है.

डीएनए अंग्रेजी अखबार से अनुज स्माइल ने इस्तीफा दे दिया है. वे मिडडे अखबार के साथ जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि अनुज डीएनए में इंक्रीमेंट न मिलने से खफा थे. डीएनए से ही संदीप दिघे ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पुणे मिरर संग नई पारी की शुरुआत की है.

एक अन्य सूचना के मुताबिक नेटवर्क 18 के कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी डिविजन में कार्यरत लक्ष्मी नरसिम्हण ने इस्तीफा दे दिया है. लक्ष्मी नरसिम्हण वेब18 और मोबाइल18 के सीईओ थे.

आपको भी कुछ कहना-बताना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन