Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

पत्रकारों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : अनुमंडल पत्रकार संघ

जादूगोड़ा के पत्रकारों के सम्मान समारोह के दौरान घाटशिला अनुमंडल के सभी पत्रकारों ने एक स्वर मे कहा की पत्रकारों पर अब और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब भी किसी पत्रकार पर किसी प्रकार की मुसीबत आएगी, सभी पत्रकार एक जुट होकर उसका मुक़ाबला करेंगे। पत्रकारों पर हमला काफी चिंताजनक है। पत्रकारों को हमेशा मजबूती एक रहना पड़ेगा।

जादूगोड़ा के पत्रकारों के सम्मान समारोह की एक झलक

घाटशिला के आकाशदीप होटल में अनुमंडलीयं पत्रकारों ने कहा कि दो पत्रकारों सुशील अग्रवाल और संतोष अग्रवाल को झूठे केस में फंसाने वाले थानेदार नयन सुख डाडेल को दोषी मानते हुए दोनों भाइयो को प्रदेश गृह मंत्रालय से 25-25 हज़ार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार के इस फैसले पर अनुमंडल के सभी पत्रकारों ने जश्न मनाते हुए दोनो पत्रकारों को बधाइयां दी। 

समारोह में घाटशिला के वरिष्ठ पत्रकार प्रभंजन एवं राजेश चौबे ने दोनों भाइयों को फूलों का गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल ने कहा की जब तक भ्रष्टाचारी दारोगा को जेल तक नहीं पहुंचाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। दोनों भाइयों ने सभी पत्रकारों, जमशेदपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष समेत सभी व्यापारियों को धन्यवाद दिया, जिसने इस लड़ाई में साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश दुबे ने किया। पत्रकारों दिवाकर श्रीवास्तव, राजेश सिंह, जयकिशोर, राजेश चौबे, प्रभंजन, रवि प्रकाश, पंकज मिश्रा, राजेंद्र यादव, पंकज कुमार, सुरजीत सरकार, मुरारी प्रसाद सिंह, गणेश प्रसाद, गमेश कुदादा, जूबेर साहिश्री समेत जादूगोड़ा, चाकुलिया, मुसाबनी, गलुडीह, घाटशिला आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन