Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवेंदु कुमार को दूरदर्शन झारखंड की कमान

नवेंदु कुमार को डी डी झारखंड चैनल का एडवाइजर बनाया गया है। प्रसार भारती और दूरदर्शन महानिदेशालय ने उनकी नियुक्ति बतौर चैनल एडवाइजर दूरदर्शन झारखंड के लिए कर दी है।

नवेंदु कुमार को डी डी झारखंड चैनल का एडवाइजर बनाया गया है। प्रसार भारती और दूरदर्शन महानिदेशालय ने उनकी नियुक्ति बतौर चैनल एडवाइजर दूरदर्शन झारखंड के लिए कर दी है।

बड़ी खबर ये है कि झारखंड के रांची केंद्र से शीघ्र ही 24 घंटे के सेटेलाइट चैनल के प्रसारण की योजना है। फ़िलहाल रांची से 4 घंटे का क्षेत्रीय प्रसारण होता है। यानि दूरदर्शन के झारखंड चैनल को 24 घंटे के चैनल के रूप में प्लान और क्रियान्वित करने की बड़ी ज़िम्मेदारी है नवेंदु कुमार पर !

डी डी बिहार जब 4 घंटे के क्षेत्रीय चैनल से 24 घंटे का सेटेलाइट चैनल बना तो नवेंदु कुमार ने बतौर चैनल एडवाइजर उसे एक रूप और आकार दिया और दर्शकों के बड़े वर्ग से जोड़ा थ। वह कहते हैं कि दुआ कीजिये कि इस नयी चुनौती और ज़िम्मेदारी का भी मैं रांची दूरदर्शन के सहयोगियों के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकूँ। मेरी पूरी कोशिश होगी, सबसे बड़े पब्लिक ब्राडकास्टर होने के नाते दूरदर्शन झारखण्ड को एक जनप्रिय और समय-समाज का प्रतिनिधि टीवी चैनल बनाने की !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन