Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मीडिया की इस मूर्खनखा एंकराईन को सही जवाब दिया संजय ने!

कोई स्वेता त्रिपाठी हैं। मोदी भक्ताईन लग रहीं। इनका सवाल देखिए। किसान आंदोलन को लेकर इनने कितना महान सवाल दागा है। सवाल का लेवल इतना लो था कि ये सवाल ही वायरल हो गया ट्विटर पर। लोग मज़े ले ले कर इसके सवाल को रीट्वीट रिप्लाई कर रहे थे। ज़ाहिर है इनके सवाल के समर्थन में भक्तों की फ़ौज भी उतर आई।

इनके सवाल का सटीक जवाब वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह ने दिया है-

जवाब यह है कि जो इनमें रह रहे हैं, जो उसका उपयोग कर रहे हैं उन्होंने खरीदा है, मांगा है, जुगाड़ किया है, उन्हें किसी ने दान में, मेहरबानी में या उनके किसी अहसान के बदले दिया है। अगर कुछ गलत है तो सरकार के पास ताकत है, सुविधाएं हैं, संसाधन है, पता लगा सकती है, प्रचारित कर सकती है और कार्रवाई भी कर सकती है। आपको चिन्ता है तो जाकर पूछिए, पता लगाइए, हमें भी बताइए। वैसे जरूरी नहीं है कि सरकार का विरोध करने वाले सारे गरीब ही हों या उनके पीछे ईडी लगाई ही जा सकती हो। यह भी जरूरी नहीं है कि सरकार से पीड़ित भूखे नंगे ही हों। खाते पीते भी सरकार की नीतियों से परेशान हो सकते हैं। सरकार विरोधी आंदोलनकारियों को टेंट देना गैर कानूनी तो नहीं ही है? किसी ने दिया होगा इसमें परेशान होने की क्या जरूरत है?

वैसे लोगों ने इसके ट्वीट पर भी खूब जवाब दिए हैं-

देखें सैम्पल…

जो भी हो, पत्रकार छोरी ‘इन्नोसेंट’ सवाल पूछ के फ़ेमस हो गई ट्विटर पर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन