Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एमपी से चले आक्सीजन टैंकर को यूपी में रोक लिया गया!

अनुराग द्वारी-

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कोई राज्य किसी का ऑक्सीजन टैंकर रोकेगा तो हम फांसी पर लटका देंगे, केन्द्र सरकार ने हिदायत दी … फिर भी आज यूपी ने बोकारो से चले मप्र के टैंकर को रोक लिया …

दो कॉन्स्टेबल बैठ गये … गाड़ी झांसी जा रही थी …

मैंने इसे टैंकर लूट का नाम दिया … खबर चली… अब सारे आला अधिकारी खंडन में लगे हैं …

पिछले साल महाराष्ट्र ने ऑक्सीजन रोकी थी तो मप्र ने खूब हल्ला किया था … करना भी चाहिये था … लेकिन आज चुप्पी है … सरकार हम खबर ठोंक बजाकर करते हैं …

सबूत चाहिये वो भी दे देंगे ताल ठोंक कर … जो टैंकर रात में सागर पहुंचना था अब वो कल आएगा …

भगवान ना करे … रात में सागर में किसी मरीज को कमी पड़े … ऐसा हुआ तो यकीन रखिये … जवाब देना होगा …

हम सब एक देश के हैं लेकिन अपनी जान बचाने हम किसी और के मुंह से ऑक्सीजन नहीं खींच सकते

देखें संबंधित ख़बर-

https://twitter.com/ndtv/status/1386331041988677640?s=21

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन