Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इस न्यूज चैनल ने की पीरियड्स के दौरान महिला मीडियाकर्मियों को अवकाश देने की घोषणा

तमिल न्यूज चैनल ‘न्यूज7 तमिल’ ने हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनलों को रास्ता दिखाया है. न्यूज7तमिल ने अपनी महिला कर्मियों के लिए पीरियड्स के दौरान अवकाश की घोषणा की है.

‘न्यूज7 तमिल’ चैनल के मैनेजमेंट के मुताबिक उसके यहां के कुल 13 विभागों में कार्यरत महिला कर्मी पीरियड्स के लिए हर महीने चार दिनों की छुट्टी ले सकती है. इन महिला मीडियाकर्मियों को छुट्टी लेने के लिए कोई कारण बताने की जरूरत नहीं है. कई महिलाएं पीरियड्स के बारे में बताने के दौरान सहज नहीं रह पातीं.

न्यूज7 तमिल चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर वी. सुब्रमण्यम द्वारा लिए गए इस फैसले की जानकारी मैनेजिंग एडिटर टी चेमेल ने दी. इस तरह न्यूज7 तमिल में अब चार तरह की छुट्टियां मिलने लगी हैं. कैजुअल लीव, सिक लीव और प्रिविलेज लीव के अलावा पीरियड लीव भी आ गया है.

चैनल के मैनेजिंग एडिटर टी चेमेल ने बताया कि महिलाएं अपनी शिफ्ट खुद चुनती हैं ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो और घर परिवार के साथ एडजस्ट कर सकें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विजय सिंह

    March 13, 2022 at 8:26 pm

    Appreciable initiative .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन