Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

नई दुनिया के फोटो जर्नलिस्ट गिरिराज से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

मुरैना। 18 जुलाई को इंडस्ट्रियल एरिया में स्टोरी कवर करने गए नईदुनिया के फोटो जर्नलिस्ट गिरिराज राजौरिया के साथ लूट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने जीवाजीगंज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया है। गिरिराज राजौरिया 18 जुलाई को एक स्टोरी के संबंध में मिले प्वाइंट के अनुसार फोटो के लिए इंडस्ट्रियल एरिया गए थे। यहां पर दो किशोरों ने उनके साथ मारपीट कर कैमरा, पर्स और अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने यहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में उनके फुटेज देखे।

एसआई भारत सिंह व एसआई रामपाल सिंह ने इन फोटो ग्राफ्स के आधार पर जब पतारसी की तो दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश की। सोमवार को पुलिस ने जीवाजी गंज से आरोपी पकड़ लिए। सोमवार को यह दोनों किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। किशोरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उनसे पूछताछ की।

आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने आरोपियों में से एक के घर से टूटा हुआ कैमरा, मेमोरी कार्ड जब्त किए। जबकि दूसरे आरोपी के पास से पर्स, आईकार्ड आदि जब्त कर लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से एक का पिता शराब तस्कर है। जौरा पुलिस ने हाल ही में आरोपी के पिता को उसके घर से भारी मात्रा में शराब सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी का पिता हाल ही में जेल से छूटकर आया है। पुलिस के मुताबिक यही वजह रही कि लूट के समय आरोपियों के हौसले बुलंद थे। रघुवंश सिंह, एएसपी मुरैना का कहना है- लूट के आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वे नाबालिग हैं इसलिए नाम नहीं बता सकते। आरोपियों से लूटा गया कैमरा, पर्स व फोटो जर्नलिस्ट के आईसी भी बरामद हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन