Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

आज के अखबार (दो) : हिन्दुस्तान टाइम्स में पहले पन्ने पर किताब की चर्चा नहीं है, किसी अंश का जिक्र तो दूर!

Hindi newspaper front page announcing Sonia Gandhi's book launch and related political controversies, with a large headline and a boxed feature.

संजय कुमार सिंह

किताब के अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा सामान्य नहीं है। वैसे भी सोनिया गांधी ने कहा है कि उनके बारे में जो कुछ लिखा गया था, उसमें कुछ गलत था। इनमें डिटेल्स मनगढ़ंत थीं या बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई थीं। उन्होंने माना कि किताब पढ़ने के बाद पढ़ने वाले उनके बारे में अपनी राय फिर से सोच सकते हैं, कुछ लोग शायद उन्हें ज़्यादा पसंद करें और कुछ कम करें। इसलिए किताब में क्या है यह अपने आप में महत्वपूर्ण है। पेंग्विन का इनकार और सरकार का सेंसर भी मुद्दा है। लेकिन आज खबरों में या सोशल मीडिया की चर्चा में ऐसा कुछ नहीं है। यह काम ना भक्त करेगा ना गोदी वाला। दूसरे गलतियां ढूंढ़ रहे हैं। चक्कर मुझे समझ में नहीं आ रहा है।

मुझे किताब के जो अंश महत्वपूर्ण लगे वे इस प्रकार हैं। वैसे भी प्रधानमंत्री नहीं बनने और बनने देने का फर्क इससे समझा जा सकता था और यह भारतीय राजनीति के बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। उसे लगभग छोड़ दिया गया है।  

1. राजीव गांधी के साथ एक दौरे पर गए राहुल गांधी ने ठीक दो महीने पहले अपनी मां से कहा था, “अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया, तो मुझे पता है कि मुझे जल्द ही उनके अंतिम संस्कार के लिए वापस आना पड़ेगा।” सोनिया गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था में हुए बदलावों का जिक्र किया है।

2. हत्या की सूचना के बारे में उन्होंने लिखा है, प्रियंका ने उन्हें एक फोन कॉल, बम विस्फोट और लोगों की मौत के बारे में बताया और उनसे मद्रास जाने के लिए तैयार होने को कहा।

3. राहुल गांधी से संपर्क के बारे में लिखा है, “एक दोस्त ने उन्हें फोन करके कहा, ‘बुरी खबर है’, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘पापा गुजर गए, है ना?”

4. चुनाव से कुछ महीने पहले मैंने और मेरे बच्चों ने मेरे प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा की थी। उनमें से एक ने मुझसे सीधे पूछा कि अगर हमारी पार्टी जीत जाती है, तो क्या मैं यह पद स्वीकार करूंगी? मैंने लगभग नाराजगी भरे लहजे में कहा, “बिल्कुल नहीं!” उन्होंने फिर पूछा, “क्या आप पक्का कह रही हैं?” मैंने जोर देकर कहा, “मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं।”

5. राहुल ने पूछा, “आपने हां कह दी?” मैंने जवाब दिया, “वे मेरी बात सुन ही नहीं रहे थे। मैं ऐसा नहीं करना चाहती, तुम्हें पता है न! मुझ पर दबाव डाला जा रहा था।” उसने पूछा, “दबाव? आप पर दबाव डाला जा रहा है?” वह गुस्से में तमतमाते हुए वहां से चला गया, “और हमारा क्या?” प्रियंका ने कहा, “मां, आप तो हमेशा से इस बात को लेकर स्पष्ट रही हैं। किसी के दबाव में मत आइए। आपने जो तय किया है, वही कीजिए। हम दोनों आपकी मदद के लिए यहां हैं।”

6. कुछ घंटों बाद मेरी नींद खुली, मैं सीधे अपने बेटे के कमरे में गई और दरवाजा खटखटाया। मैंने उससे कहा, “मैंने फैसला कर लिया है। मैं अपने स्टैंड पर कायम रहूंगी।” वह मेरे पास आया, मुझे गले लगाया और बोला, “यह बिल्कुल सही फैसला है।” चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार मुझे सुकून महसूस हुआ। अब कोई भी मुझे मेरे इरादे से डिगा नहीं पाएगा।

मुझे लगता है कि किताब में ऐसी कई चीजें हैं जो भारतीय राजनीति का बेहद बदसूरत चेहरा दिखा रही है। सोनियां गांधी ने यह काम बहुत ही शानदार तरीके से किया है। बहुत सारे लोगों का चेहरा काला हो चुका है। उनकी राजनीति दो कौड़ी की लग रही है। मुझे लग रहा है कि किताब से संबंधित नैरेटिव बदलना मौजूदा व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है और वही हो रहा है। अब आइए आज के कुछ शीर्षक देख लें

1. अमर उजाला – राहुल-प्रियंका के कहने पर 2004 में सोनिया ने पीएम पद ठुकराया 2. दैनिक भास्कर – 15 अनसुने किस्से : मेनका को क्यों छोड़ना पड़ा था घर  (मुख्य शीर्षक के अलावा) 3. देशबन्धु – सोनिया की किताब के लिए लगी नेताओं की कतार, भाजपा व आरएसएस के नेता भी पढ़ रहे हैं। 4. नवोदय टाइम्स – आपातकाल के दौरान फैसलों में संजय की थी अहम भूमिका : सोनिया गांधी  5. द टेलीग्राफ – झलकियां, मनमोहन से प्रणब। 6. दि एशियन एज – सोनिया के संस्मरण पर भाजपा के हमले 7. द हिन्दू – ‘चौंकाने वाले’ विवरण,  सोनिया ने कहा: प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। अपनी आत्मकथा में, उन्होंने 2010 की एक बातचीत का जिक्र किया है, जब मुखर्जी ने कहा था कि शायद ‘अब शीर्ष पर बदलाव का समय आ गया है’; कांग्रेस नेता ने मेनका के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्तों के बारे में भी बताया है। 8. दि इंडियन एक्सप्रेस – शीर्षक वही है जो द हिन्दू में है और हिन्दू ने अंदर के पन्ने पर खबर और  भाजपा का पक्ष अलग से लगभग उतनी ही जगह में रखा है। इंडियन एक्सप्रेस ने पहले पन्ने पर भाजपा का पक्ष सिंगल कॉलम में छापा है लेकिन प्रणब मुखर्जी वाले मामले में उनकी बेटी का सवाल शीर्षक में है – क्या महत्वाकांक्षा अपराध है। 9. टाइम्स ऑफ इंडिया – पहली बार सोनिया ने अपने संस्मरण में कैंसर से संघर्ष की पुष्टि की 10. हिन्दु्स्तान टाइम्स – पहले पन्ने पर किताब की कोई खबर नहीं है। (समाप्त)

पिछली किस्त : दि एशियन एज में ‘प्रदूषण में विश्व गुरु’ खबर पर सोनिया की किताब पर भाजपाई हमले का पर्दा

यह रहा लिंक – https://www.bhadas4media.com/the-asian-age-ne-pradushan-mein-vishwa-guru/

मैं रोज चार हिन्दी और छह अंग्रेजी, कुल दस, कई बार इससे भी ज्यादा अख़बार देखकर उसकी खास बातें लिखता हूँ। अंग्रेजी की खबरों के खास अंशों का अनुवाद करता हूं। वह भी लिखता हूं जो अखबार नहीं लिखते या नहीं लिख सकते हैं। जो लिखता हूं उसमें बहुत कुछ याद से लिखा होता है। एआई का सहयोग होता है। कुछ अंग्रेजी अखबारों की खबरों का अनुवाद होता है। इसलिये भूल-चूक की आशंका है। कृपया कहीं उल्लेख करने या हवाला देने से पहले अपने स्तर पर पुष्टि कर लें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास