Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सौरभ सिन्हा भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के मेंटॉर और एडवाइजर बने

सौरभ सिन्हा आजतक, जी न्यूज, स्टार, सीएनबीसी आवाज़, स्टार स्पोर्ट्स की लांचिंग में अहम भूमिका निभा चुके हैं। श्री सिन्हा की पहचान देश में 24 घंटे न्यूज चैनलों का संस्थापक सदस्य के रूप जाना जाता है। सौरभ सिन्हा को टीवी मीडिया को सजाने-संवारने का एक लंबा अनुभव रहा है। देश के प्रमुख न्यूज चैनलों का संस्थापक सदस्य रहते हुए इन्होंने मील का पत्थर माने जाने वाले कई फैसले लिए।

इन्होंने देश के पहले 24 घंटे के समाचार चैनल जी न्यूज को एक मुकाम तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। इनके नेतृत्व में बने कार्यक्रम आज भी टीवी चैनलों पर बरकरार हैं। ट्रेंड सेटर के तौर पर इनकी पहचान रही है।

न्यूज चैनलों पर न्यूज 100, कौन बनेगा मुख्यमंत्री सरीखे लोकप्रिय कार्यक्रम और सीएनबीसी आवाज के स्टॉक 20 20 जैसे शो इनके दिमाग की उपज हैं। इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग, इंडियन हॉकी लीग, इंडियन सॉकर लीग के साथ अन्य टीवी और डिजिटल दुनिया प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट शुरू करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

सौरभ सिन्हा के लिए अपने स्वागत संबोधन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने श्री सिन्हा को भारतीय टेलीविजन मीडिया के चंद प्रतिभाशाली लोगों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि, “खुद मैंने श्री सौरभ सिन्हा से बहुत कुछ सीखा है। खबरों को लेकर इनका जुनून इन्हें मीडिया में विशेष पहचान दिलाता है। समूचे टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ दो लोग इनसे सीनियर हैं जो आज भी सक्रिय हैं, वो हैं श्री उदय शंकर और श्री संजय पुगलिया। इनके जुड़ने से चैनल को नई धार मिलेगी और हम लोग जल्द ही देश के सर्वश्रेष्ठ चैनलों में शुमार होंगे।“

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन